अपडेटेड 7 March 2026 at 14:19 IST

'जादू मंतर...', बच्ची ने दादा-नाना संग मिलकर किया ऐसा धांसू डांस, देखते रह गए नेटिजंस- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर एक नन्ही से बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने दादा और नाना संग थिरकती नजर आ रही है। इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीत लिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagarm

Viral Video: शादी-ब्याह में आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन में से कई वीडियो इमोशनल कर देते हैं तो कुछ हंस-हंसकर पेट में दर्द करने वाले होते हैं। लेकिन इन दिनों एक बच्ची के अपने दादा और नाना के साथ डांस करने का वीडियो धूम मचा रहा है जिसने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही सी बच्ची अपने नाना और दादा के साथ बुआ की शादी में धूम मचा रही है। तीनों की परफॉर्मेंस ने लोगों को हूटिंग करने पर मजबूर कर दिया।

बच्ची ने दादा और नाना के साथ किया 'शेक-ई'

बच्ची 'शेक-ई' गाने पर अपने दादा-नाना के साथ धांसू परफॉर्मेंस दे रही है। इस दौरान नाना-दादा और पोती ने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने हैं। गाने पर तीनों पूरे तालमेल के साथ थिरक रहे हैं। बच्ची के साथ नाना और दादा कोई भी अपने पुराने दिन याद आ गए। वो इस परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

दादा और नाना काफी देर से नाच रहे हैं, लेकिन मजाल है कि उन्हें जरा भी थकावट महसूस हो रही हो। उनके फुर्तीले डांस ने मौके पर मौजूद मेहमानों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। वीडियो को @anjalidamanichoreography नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 84 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

लोग बोले- भाग्यशाली लड़की

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जिसने दोनों को खो दिया... दोनों के साथ यादें बनाने का मौका नहीं मिला... (नानू और दादू).... इस छोटी लड़की को वो सपने जीने को मिलते हैं जो मैं कभी नहीं जी सका।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हिमावारी शिनचैन के दादा और नाना के साथ।' अन्य यूजर ने लिखा, 'भाग्यशाली लड़की है।'

यह भी पढ़ें: 70 का 'चचा' और 22 की 'बेगम', निकाह के बाद हुए ट्रोल, तो बोले- अल्लाह...

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 14:19 IST