45 हजार महीना कमाने वाली भारतीय महिला ने ऐसा क्या किया कि आज यूरोप में जी रही है महारानी जैसी जिंदगी? VIDEO में बताया पूरा तरीका
आजकल कॉर्पोरेट नौकरियों की '9 से 5' वाली घिसी-पिटी जिंदगी से हर कोई परेशान है। लेकिन दिल्ली की एक महिला ने इस जाल से बाहर निकलने का न सिर्फ हौसला दिखाया, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी कामयाबी से तहलका मचा दिया है। उसने अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक साहसी फैसले ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
दिल्ली की स्नेह गौर की कहानी आजकल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर विदेश में अपनी पहचान बनाई। स्नेह ने बताया कि कैसे सिर्फ एक भाषा सीखकर उन्होंने अपने करियर को पूरी तरह बदल दिया और आज वह यूरोप में रहकर आजादी से काम कर रही हैं।
नौकरी छोड़ने का फैसला
स्नेह दिल्ली में एक कॉर्पोरेट नौकरी करती थीं, जहां उनकी सैलरी 45,000 रुपये महीना थी। वह बंधकर काम करने के बजाय अपनी शर्तों पर जीना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
स्पेनिश भाषा ने बदली किस्मत
इस्तीफे के बाद स्नेह ने किसी दूसरी कंपनी में जाने के बजाय स्पेनिश भाषा सीखी। उन्हें लगा कि यह हुनर उन्हें पारंपरिक नौकरी से हटकर कुछ अलग करने का मौका देगा। इसी फैसले की बदौलत उन्हें स्पेन सरकार के एक प्रोग्राम 'ऑक्सिलियर डे कन्वर्सेशन' के तहत स्पेन जाने का मौका मिला, जहां वह भाषा सहायक के रूप में काम करने लगीं। बिना किसी पुराने टीचिंग अनुभव के भी उन्हें वहां काम करने, भाषा सुधारने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका मिला।
कमाई के बनाए कई जरिए
स्नेह करीब तीन साल स्पेन में रहीं। वहां उन्होंने किसी एक नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय कमाई के कई साधन तैयार किए। उन्होंने अपना खुद का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया, डिजिटल प्रोडक्ट्स बनाए और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गाइड करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ मजबूत होने से उन्हें ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन भी मिलने लगे।
बिना नौकरी स्विट्जरलैंड का सफर
स्पेन के बाद स्नेह स्विट्जरलैंड चली गईं, जिसे दुनिया की सबसे महंगी जगहों में से एक माना जाता है। वहां वह बिना किसी पारंपरिक नौकरी के छह महीने रहीं। उन्होंने बताया कि वहां अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें सिर्फ एक लैपटॉप, इंटरनेट और अपनी रिमोट टीम की जरूरत पड़ी।
स्किल्स ने बदली जिंदगी
स्नेह का कहना है कि जिंदगी बदलने के लिए हमेशा नौकरी में प्रमोशन की जरूरत नहीं होती, बल्कि कोई एक सही हुनर ही काफी होता है। एक भाषा सीखने के फैसले ने उनके लिए ऐसे रास्ते खोल दिए, जिसके बारे में उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ते वक्त सोचा भी नहीं था।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 10 July 2026 at 12:11 IST