VIDEO: जिस फ्लाइट में एयर होस्टेस थी बेटी, उसी में चढ़े माता-पिता; हुआ आमना-सामना तो पेरेंट्स का गर्व से सीना हो गया चौड़ा, रिएक्शन VIRAL

एयर होस्टेस सुष्मिता नाथ ने मम्मी-पापा को अपनी फ्लाइट में सरप्राइज दिया। मां का रिएक्शन देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया। देखें इमोशनल वीडियो, परिवार का गर्व और प्यार जिंदगी में बहुत मायने रखता है, जानें ये वीडियो क्या सीख देती है, पूरी स्टोरी पढ़ें

Viral Video: यूनिफॉर्म पहने बेटी ने फ्लाइट में मम्मी-पापा को दिया सरप्राइज, मां चौंककर बोलीं- 'झूठ क्यों बोला?' | Image: sushmita__nath_'s profile

Heartwarming Family Flight Moment: एक दिल छू लेने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एयर होस्टेस सुष्मिता नाथ ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि वे पहले तो हैरान रह गए और फिर गर्व से भर गए। सुष्मिता ने पहले अपने मम्मी-पापा से कहा था कि उस दिन उनकी ड्यूटी किसी दूसरी फ्लाइट पर है। माता-पिता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस विमान से वे सफर कर रहे हैं, उसी में उनकी बेटी केबिन क्रू के रूप में ड्यूटी कर रही है।

साथियों के साथ मिलकर सरप्राइज प्लान किया 

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि उन्होंने जानबूझकर माता-पिता को गुमराह किया। वीडियो में वे फ्लाइट गेट पर प्रोफेशनल तरीके से मुस्कुराते हुए माता-पिता का इंतजार करती दिख रही हैं। वे बार-बार पीछे देख रही थीं लेकिन प्रोफेशनल बने रहने की कोशिश कर रही थीं। जैसे ही पिता विमान में दाखिल हुए, सुष्मिता ने मुस्कुराते हुए आवाज लगाई। पिता कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए और बोले- 'इसी फ्लाइट में है क्या?' फिर मां अंदर आईं तो उनका पहला रिएक्श था- 'झूठ क्यों बोली?'

बेटी को देख माता-पिता फूले नहीं समाए

अचानक बेटी को यूनिफॉर्म में देखकर दोनों माता-पिता पूरी तरह चौंक गए। लेकिन कुछ ही पलों में उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखने लगा। सुष्मिता के मुताबिक, माता-पिता हमेशा चाहते थे कि उनकी बेटी एयर होस्टेस बने। उन्होंने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और सपने को पूरा करने में मदद की। सुष्मिता अपने पोस्ट में लिखती हैं कि, 'ये सरप्राइज सिर्फ उनके लिए नहीं था। ये मेरी तरफ से उनका शुक्रिया अदा करने का तरीका था। आज जो कुछ भी हूं, वो उनके भरोसे और समर्थन की वजह से हूं।'

परिवार का साथ सबसे जरूरी

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया, लोग इसे पसंद कर रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं- 'माता-पिता की आंखों में गर्व देखकर भावुक हो गए', 'ऐसा सरप्राइज हर बेटी को देना चाहिए', 'परिवार का साथ सबसे बड़ा ताकतवर होता है'।

ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि विमानन क्षेत्र जैसी चुनौतीपूर्ण नौकरी में परिवार का समर्थन कितना जरूरी होता है। सुष्मिता जैसे युवा पेशेवरों की सफलता के पीछे माता-पिता का अटूट विश्वास छुपा होता है। ये वीडियो न सिर्फ मनोरंजन देता है बल्कि कई लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने और उनका शुक्रिया अदा करने की प्रेरणा भी देता है। 

यह भी पढ़ें: लंदन की सड़कों पर लगे 'PoK की आजादी' के नारे, JAAC ने PAK को ललकारा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 14:50 IST