दूल्हा-दुल्हन का लड़ाई पर फोकस... वरमाला की रस्म के बीच भिड़े दो लड़के, जमकर चले लात-घूंसे; वेडिंग कपल का रिएक्शन देख यूजर्स ने खूब लिए मजे- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कों के बीच की लड़ाई थमने का नाम ही नहीं लेती। उधर दूल्हा-दुल्हन को कैप्चर कर रहे कैमरामैन का फोकस भी इन्हीं दो लड़कों पर चला जाता है। जबकि स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते ही रह जाते हैं।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: शादी इंसान की जिंदगी का वो खास पल होता है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इस स्पेशल डे को संजो कर रखने के लिए महीनों भर से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर पानी फेरता नजर आ रहा है। कपल की शादी में लाइमलाइट कोई और ही चुरा ले गया। वीडियो देखने के बाद यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

आजकल शादी की हर रस्म कैमरे के साथ-साथ मोबाइल फोन में भी कैद होती है। इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की पूरी प्लानिंग होती है। इसका मकसद दूल्हा-दुल्हन को हाइलाइट करना होता है। लेकिन एक शादी में कुछ लड़के आपस में ऐसे भिड़े कि सभी की निगाहें दूल्हा-दुल्हन से हटकर उनपर जा टिकीं। वहीं दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर मुंह ताकते रह गए।

जयमाला की रस्म के बीच बवाल

वायरल हो रहा वीडियो @gharkekalesh नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'शादी की रस्म के बीच दो लड़कों के बीच क्लेश।' वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। नीचे मेहमान, बाराती-घराती मौजूद हैं। सभी जयमाला की रस्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जमकर चले लात-घूंसे

दूल्हा-दुल्हन हाथ में जयमाल थाम ज्यो ही रस्म करने जाते हैं, वैसे ही नीचे दो लड़कों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद लात-घूंसे, थप्पड़ सब बरसने लगते हैं।

शादी छोड़ लड़ाई पर दूल्हा-दुल्हन का फोकस

यह पूरा घमासान देख मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते हैं। लेकिन दो लड़कों के बीच की लड़ाई थमने का नाम ही नहीं लेती। उधर दूल्हा-दुल्हन को कैप्चर कर रहे कैमरामैन का फोकस भी इन्हीं दो लड़कों पर चला जाता है। जबकि स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते ही रह जाते हैं।

यूजर्स ने यूं लिए मजे

वीडियो को 30 अप्रैल को एक्स हैंडल पर शेयर किया गया था। इसे खबर लिखे जाने तक 14.7K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय शादी क्लेश के बिना अधूरी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दूल्हा-दुल्हन शादी छोड़कर लड़ाई देख रहे।' एक अन्य ने लिखा, 'वेडिंग कपल सोच रहे हैं, यही टाइम मिला था क्लेश करने के लिए, माला तो पहना लेने देते।' 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro:'रीलबाज' की अजीबोगरीब हरकत, खचाखच भरी मेट्रो में युवक ने किया कुछ ऐसा; देखकर यात्रियों ने फेर लिया मुंह- VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 May 2026 at 14:50 IST