Delhi Metro:'रीलबाज' की अजीबोगरीब हरकत, खचाखच भरी मेट्रो में युवक ने किया कुछ ऐसा; देखकर यात्रियों ने फेर लिया मुंह- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वो अपने डांस से दिल्ली मेट्रो में सवार यात्रियों को परेशान करता नजर आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर करने का साधन नहीं, बल्कि 'रीलबाजों' के लिए वायरल होने का अड्डा भी बन चुका है। यहां से आए दिन गानों पर डांस और लिपसिंक के वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।

वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली मेट्रो की एक कोच का है, जिसमें युवक रील के लिए अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आ रहा है। वो 'तेरी दीवानी' गाने पर मेट्रो के अंदर डांस करता है। उसे देखकर लग रहा है कि वो अपने में ही मशरुफ है और उसे यात्रियों की असहजता से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। शुरुआत में वो एक जगह पोल को प्रॉप की तरह यूज करते हुए नाचता है। लेकिन धीरे-धीरे उसका डांस लोगों के लिए दिक्कतें पैदा करने लगता है।

रीलबाज की हरकत से लोग हुए परेशान

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो पहले से ही खचाखच भरी है। लोग जैसे-तैसे खड़े हो पा रहे हैं। इसी बीच एक युवक अचानक डांस करने लगता है। कुछ देर बात वो पूरी मेट्रो कोच में घूम-घूमकर नाचता है। उसके इस पागलपन को हर कोई देखते ही रह जाता है। पूरे नजारे को देख कुछ लोग मंद-मंद मुस्कुराते हैं, तो वहीं कुछ के चेहरे पर गुस्सा देखने को मिलता है।

एक यात्री सीट छोड़ भागा!

वहीं एक यात्री तो 'रीलबाज' की हरकतें देख अपनी सीट छोड़ देता है और वहां से कहीं और जाना बेहतर समझता है। इसके बावजूद 'रीलबाज' रुकने का नाम नहीं लेता। पहले से भरी मेट्रो में वो इधर-उधर भागते हुए डांस करता है। उसका घूम-घूमकर डांस करना लोगों को कतई रास नहीं आता। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए यात्रियों को इस कदर परेशान करना हैरान कर देने वाला है।

Advertisement

वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज!

इस वीडियो को @btw_viku_02 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'दीवानी गाना और पब्लिक रिएक्शन।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

वीडियो देख क्या बोले लोग?

वीडियो केक कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'यार लोग डर ही गए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टैलेंट दिखाना है तो कुछ और दिखा। पागलपंती मत दिखा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच में हद पार कर दी।' एक और यूजर ने कहा, 'मेट्रो खाली करने की ट्रिक।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: मांग में भरा सिंदूर, किया KISS... एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाने के बाद Vada Pav Girl ने पति संग शेयर की रोमांटिक VIDEO, भड़के यूजर्स

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड