VIRAL: 'अमीर लोग नहीं समझेंगे फीलिंग्स', जब मिडिल क्लास घर में पहली बार आया AC, हुआ ऐसा स्वागत, VIDEO पर प्यार लुटा रहे लोग
Viral Video: वायरल वीडियो में वो मोमेंट देखने मिलता है, जब एक मिडिल क्लास परिवार के घर में पहली बार एसी आता है। वे एसी का नए मेहमान की तरह स्वागत करते हैं।
Viral Video: मिडिल क्लास घरों में जब कोई नई चीज आती है, तो वो महज एक सामान नहीं होता। वो महीनों की मेहनत, पाई-पाई की बचत और सब्र का वो फल होता है, जिसका सपना पूरा परिवार एक साथ देखता है। वैसे तो आजकल एसी सामान्य चीज बन चुकी है, लेकिन मिडिल क्लास परिवारों के लिए इसे खरीदना अब भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर में एसी के स्वागत का प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
घर में आया पहला एसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में नया एसी लाया जा रहा है। डिलीवरी वाले लोग जैसे ही AC को लेकर दरवाजे पर पहुंचते हैं, पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समाता। हर किसी के चेहरे पर प्यारी मुस्कान है। सबके चेहरों पर प्यारी मुस्कान है। वे घर में नए मेहमान की तरह एसी का स्वागत करते दिखते हैं।
वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा
AC को घर में इंस्टॉल किया जाता है। इसके बाद मां उस नए AC पर तिलक लगाती हैं। जैसे ही AC से ठंडी हवा चलने लगती है, घर का माहौल बदल जाता है। परिवार के लिए ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाते हैं और पूरा परिवार जो एक साथ एक ही कमरे में सोता है, उसका सुकून अलग।
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को mihirr07_ नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ।
लोगों ने ऐसे लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "वो सब छोड़ो, एक ही कमरे में अपने माता-पिता के साथ सोने का एहसास, वो भी उनके पैरों के पास, अपना सिर अपनी मां के पैरों पर रखकर। यह है प्रीमियम लाइफ सब्सक्रिप्शन।" दूसरे ने कहा, "AC मध्यम वर्ग के लिए एक सपना है।" अन्य यूजर ने लिखा, "अमीर लोग इन भावनाओं को कभी नहीं समझेंगे।" एक और यूजर ने कहा, "यह खुशी सबसे अलग होती है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 April 2026 at 14:34 IST