बगल वाले घर में चल रहा था झगड़ा, चचा 6ठीं मंजिल की बालकनी से लटककर रिकॉर्ड करने लगे VIDEO; यूजर्स बोले- जीवन का क्या है पहले लड़ाई...
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चचा धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे के घर के अंदर की वीडियो बनाई।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इसी क्रम में इन दिनों एक चचा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरे के घर में ताक-झांक करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हक्का-बक्का रह गए।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स 6ठीं मंजिल पर अपनी बालकनी से आधा लटका हुआ है। इस दौरान वो दूसरे के घर में चल रहे झगड़े को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने की कोशिश करता है।
चचा ने जान जोखिम में डाल रिकॉर्ड की वीडियो
असल में सोसाइटी के बगल वाले घर में किसी बात को लेकर जोरदार लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। लेकिन घर के अंदर होने के कारण आवाज साफ नहीं आ रही थी। ऐसे में चचा को पूरा माजरा जानना था, मगर कम आवाज के चलते वह कुछ ठीक से सुन नहीं पाए। इसके बाद चचा ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मोबाइल फोन निकाला और बालकनी से झूलकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।
आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी इसलिए...
इस वीडियो को @Rudhrayadav001 नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इन चाचा को देखिए। अपनी जान की परवाह किए बिना, पड़ोसी घर में हो रही लड़ाई का वीडियो बनाने के लिए खिड़की से लटक गए। बगल वाले घर में झगड़ा चल रहा था, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी, जिज्ञासा में चाचा साहब सीधे बिल्डिंग की खिड़की से झूलकर वीडियो रिकॉर्ड करने लग गए।'
कमेंट सेक्शन में लोगों ने यूं लिए मजे
वीडियो को महज दो से तीन दिनों में 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई उन्हें जल्दी जाना होगा शायद।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जाना जोखिम मे डाल क़र कंटेंट बनाया जाता है, आप समझते क्यों नहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'जीवन का क्या है पहले लड़ाई का मजा लिया जाए।' एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'इन्हें दूसरों को वायरल करने का शौक था, खुद ही वायरल हो गए।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 31 May 2026 at 12:49 IST