VIRAL VIDEO: थप्पड़ जड़ा, बाइक पलटी... यूपी की बेटी ने छेड़छाड़ कर रहे मनचले को ऐसा सबक सिखाया, सात पुश्तें रखेंगी याद; लूट रही खूब वाहवाही

Viral Video: युवती का आरोप है कि शोहदा उसे देखकर कथिततौर पर अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने बात नहीं करने पर बदनाम करने तक की धमकी दे डाली।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मनचले को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। गुस्से से लाल युवती ने बाइक पर बैठे मनचले को तगड़ा सबक सिखाया। युवती ने उसकी बाइक को पटका और फिर उसे बीच सड़क पर चप्पलों से धुन दिया।

युवती का आरोप है कि शोहदा उसे देखकर कथिततौर पर अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने बात नहीं करने पर बदनाम करने तक की धमकी दे डाली। इस वीडियो को मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

युवती ने मनचले को यूं सिखाया सबक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बैठे मनचले से युवती की बहस हो रही है। इसी बीच, युवती ने मौके पर कई लोगों को इकट्ठा कर लिया। आक्रोशित युवती ने उसकी बाइक पर जोर से लात मारी, जिससे बाइक के साथ-साथ मनचला भी गिर पड़ा।

जड़े चांटे, चप्पलों से धुना और…

युवती ने उसे इतने पर भी बख्शा नहीं, बल्कि गाल पर तड़ातड़ कई चांटे भी जड़ दिए। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक राहगीर भी महिला की मदद को आगे आया और शोहदे की खूब पिटाई की। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक लड़की भोजपुरी में पूछती है छेड़खानी क्यों की। इस दौरान युवती उसे चप्पलों से पीटती रही। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने भी उसे लात, डंडे और थप्पड़ों से कूटा। वायरल हो रहे वीडियो में युवती मनचले पर छेड़छाड़ और बदनाम करने का धमकी देने का आरोप लगाते सुनी जा सकती है।

Advertisement

हाथ पकड़ने पर युवती का फूटा गुस्सा

बताया जा रहा है कि पुराना खीरों कस्बे में स्थित फतेह शहीद बाबा मजार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में बीते गुरुवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। इसी दौरान मनचले ने बात करने के बहाने एक युवती का हाथ पकड़ लिया। उसकी हरकत से भड़की युवती ने उसे बीच सड़क पर ही सबक सिखा दिया।

वहीं लोगों का कहना है कि मजार पर आने वाली महिलाओं को अक्सर छेड़खानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर कई दफा मजार कमेटी के कार्यकर्ताओं को शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पापा... घुटने पर बैठकर बच्ची ने लगाई आवाज, पिता के मुड़ते ही निकाला ऐसा अनमोल तोहफा; VIDEO देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड