'वो लड़की है कहां...', गाने पर पापा ने बेटी को थामकर किया डांस, नन्ही 'परी' जोर से ऐसा खिलखिलाई; दिल हार बैठे नेटिजंस- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता और बेटी का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता ने बेटी को बेबी कैरियर में थामकर ऐसा डांस किया कि नेटिजंस दिल हार बैठे। बच्ची के रिएक्शन के तो कायल ही हो गए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इनमें छोटे बच्चे के वीडियो खूब धूम मचाते हैं। नन्हे मासूमों को रिएक्शंस देख नेटिजंस अपनी नजर ही नहीं हटा पाते। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बच्चे को बेबी कैरियर में साथ लिए दिख रहा है। बैकग्राउंड में फेमस गाना 'वो लड़की है कहां' बज रहा है। शख्स बड़ी ही फुर्ती के साथ डांस कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पिता अपनी बच्ची को लेकर थिरक रहा है।
पिता को देख बच्ची ने खूब दिए रिएक्शन
पिता को यूं थिरकते देख बेटी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वो कभी मुस्कुराती है तो कभी खिलखिलाकर हंसने लगती है। डांस के बीच में बच्ची का ठहाके वाला रिएक्शन लोगों को वीडियो देखने पर मजबूर कर रहा है। आलम ये है कि लोग इस क्यूट वीडियो को रिपीट मोड पर देख रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने खूब लुटाया प्यार
वीडियो को @little_munchkin28 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में गाने के बोल लिखे हैं, 'वो लड़की है कहां'। वीडियो पर लोगों जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।
बच्ची की खिलखिलाहट पर दिल हारे नेटिजंस
इतना ही नहीं, कमेंट सेक्शन में लोगों की क्यूट प्रतिक्रियाओं की बौछार है। एक यूजर ने लिखा, 'कितना प्यारा वीडियो है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'आपसे ज्यादा तो बेबी एन्जॉय और एक्ट कर रही है।' एक अन्य यूजर बच्ची की खिलखिलाहट पर अपना दिल हार बैठी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 10:18 IST