'मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है...', VIP मूवमेंट के नाम पर आधे घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक, तो पति ने यूं उतारा गुस्सा- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सज्जन का वीडियो वायरल हो रहा है जो वीआईपी कल्चर के विरोध में सड़क पर बैठ गया। उसका कहना है कि उसकी प्रग्नेंट पत्नी गाड़ी में बैठी है और गवर्नर अभी एयरपोर्ट से निकले भी नहीं हैं, फिर क्यों ट्रैफिक रोका गया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक युवक से सभी का ध्यान खींच लिया। प्रेग्नेंट पत्नी के साथ सफर कर रहे युवक का सब्र उस वक्त टूट गया, जब वह VIP मूवमेंट के नाम पर जाम में आधे घंटे तक फंसा रहा।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका गया था। दावा है कि गर्वनर का काफिला अभी एयरपोर्ट से बाहर भी नहीं निकला था, उससे पहले ही सिग्नल पर सभी गाड़ियां रोक दी गईं।
प्रेग्नेंट पत्नी को ले जा रहा युवक धरने पर बैठा
इस दौरान युवक अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कार में था। उसने काफी देर तक जाम खुलने की राह ताकी। लेकिन आधे घंटे के लंबे इंतजार के बाद उसका धैर्य जवाब दे गया। युवक ने गुस्से में आकर रोड ब्लॉक कर दिया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की और बीच सड़क से उठने को कहा। लेकिन वह नहीं माना।
सड़क पर बैठ मिन्नते करता रहा पति
युवक ने ट्रैफिक पुलिस से कहा, 'मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है। हम भी काम पर जा रहे हैं। गवर्नर अभी एयरपोर्ट पर हैं, इसके बावजूद आपने हमें यहां रोक रखा है। क्या सिर्फ गवर्नर ही वीआईपी हैं? हमारी कोई कदर नहीं है?' इस दौरान ट्रैफिक पुलिस उन्हें लगातार शांत कराने का प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा की आपकी भी वैल्यू है, लेकिन अभी के लिए सड़क खाली कर दो।
Advertisement
VIP कल्चर को लेकर छिड़ी बहस
इस दौरान युवक अपनी बात पर अड़ा रहा और वहां से टस से मस नहीं हुआ। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही। आखिर में युवक को उठना ही पड़ा। फिर थोड़ी देर बाद ही सड़क पर वीआई मूवमेंट हुई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जरूर खत्म हो गई, लेकिन अब एक बार फिर वीआईपी कल्चर को लेकर बहस तेज हो गई है।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमें इस VIP कल्चर की जरूरत क्यों है? नेताओं को भी यातायात की समस्या का सामना करना चाहिए, तभी उन्हें आम आदमी की समस्या समझ आएगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शहर में वीआईपी कल्चर खत्म किया जाना चाहिए।'