VIRAL VIDEO: हैरतअंगेज! जब थर्ड AC कोच को परिवार ने बना दिया 'किचन', ट्रेन के अंदर ही बनाने लगे सैंडविच; वीडियो देख नेटिजंस हैरान

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक परिवार का वीडियो सामने आया है, जहां वे ट्रेन की मिडिल बर्थ पर सैंडविच तैयार करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

वायरल वीडियो | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इसी क्रम में इन दिनों ट्रेन में सफर के दौरान एक गुजराती परिवार का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार ट्रेन की मिडिल बर्थ पर ऐसे सैंडविच तैयार कर रहा है जैसे उसे किचन टेबल बना दिया हो। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहा है। इसमें एक महिला मिडिल बर्थ पर सैंडविच तैयार कर रही है। वहीं दूसरी महिला नीचे वाली बर्थ पर बैठकर आलू-टमाटर काट रही है। ऐसा लग रहा है मानो ये ट्रेन का डिब्बा नहीं, बल्कि उनका किचन हो।

सैंडविच टोस्टर की बात से यूजर्स हैरान

इसके अलावा सीट पर अखबार बिछाया हुआ है जिससे की सीटें गंदी न हों। वीडियो में एक महिला की बात ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वो कहती सुनाई दी कि अगर वे अपने साथ इलेक्ट्रिक सैंडविच टोस्टर ले आते तो और मजा आता।

गुजराती परिवार की वीडियो ने खींचा ध्यान

वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'गुजराती परिवार ने AC ट्रेन कोच में खाना तैयार किया।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

November 10, 2026

लोग बोले- जुर्माना लगना चाहिए

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की भरमार लगी है। लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनसे कम से कम 1 लाख का जुर्माना लेना चाहिए। फिर अगली बार ऐसा कोई नहीं करेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वे खाने के बाद हमेशा सब कुछ पूरी तरह साफ कर देते हैं, मानो कुछ हुआ ही न हो... यह उसी सिक्के का दूसरा पहलू है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'VIP क्लास में देहाती।'

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर ने बोली ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, यात्री रह गया भौचक्का; कॉन्फिडेंस देख नेटिजंस हुए इंप्रेस- VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 13:52 IST