'Relax Guys... Elon Musk ठीक कर रहा है', X डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; लोग बोले- मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा
X is Down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया। इसके ठीक होते ही एक्स पर मीम्स की बरसात आ गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
X is Down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया। इसके ठीक होते ही एक्स पर मीम्स की बरसात आ गई।
मीम्स के रूप में कुछ लोगों ने एक्स डाउन होने की शिकायत की, कुछ ने सवाल पूछे तो किसी ने एलन मस्क पर टिप्पणी की। आपको बता दें कि आज काफी देर तक के लिए एक्स का सर्वर डाउन हो गया था।
एक्स पर मीम्स की बाढ़
एक यूजर ने लिखा, Relax Guys, एलन मस्क ठीक कर रहा है।
वहीं, एक अन्य ने ट्विटर पर आपका फिर से स्वागत है। मुझे यकीन है कि जब यह बंद हुआ तो लोग पैनिक कर रहे थे।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे ट्वीट करना है कि ट्विटर कैसे डाउन है लेकिन ट्विटर डाउन है।
आपको बता दें कि एक्स के सर्वर डाउन की पहचान एक बार-बार आने वाले एरर मैसेज से हुई, जिसमें लिखा आ रहा था, "Something went wrong. Try reloading." यह तब दिखाई दे रहा था जब यूजर्स अपने "फॉर यू" या "फॉलोइंग" फीड को रिफ्रेश करने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स के लिए X डाउन
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 19:59 IST