बुजुर्ग शख्स ने पत्नी के संवारे बाल, फिर सलीके से बनाई चोटी; दिल छू लेने वाला VIDEO हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच के प्यार की झलक भर-भरकर दिख रही है। नेटिजंस अपने जीवन में ही एक ऐसे ही जीवनसाथी की कामना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: प्यार... इस शब्द का मतलब हर किसी के लिए अलग हो सकता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बुजुर्ग कपल का वीडियो सच् प्यार की एक बेहद खूबसूरत झलक पेश कर रहा है। जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव और सुख-दुख साथ बिताने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर भी इस पति-पत्नी के बीच का प्यार और अपनापन साफ देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के बाल संवारते हुए नजर आ रहे हैं। वो बड़े ही प्यार भरे अंदाज में पहले अपनी पत्नी के बाल झाड़ते हैं और फिर बेहद सलीके से उनकी चोटी बनाते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद बुजुर्ग महिला को खुद से बाल बांधने में परेशानी होती होगी, ऐसे में उनके पति बिना किसी झिझक के उनकी मदद कर रहे हैं।

बुजुर्ग कपल के वीडियो ने खींचा ध्यान

बुजुर्ग कपल के इस निस्वार्थ प्यार और एक-दूसरे के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया है। खास तौर पर सिंगल यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अपने जीवन में भी एक ऐसे ही जीवनसाथी की कामना कर रहे हैं, जो ढलती उम्र में भी हर छोटे-बड़े काम में हाथ बंटाए और हर कदम पर साथ निभाए।

यूजर्स ने वीडियो पर जमकर लुटाया प्यार

इस वीडियो को @manishjain4951 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'काश हम सब भी ऐसे ही प्यार के साथ बूढ़े हों।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले नेटिजंस?

वहीं कमेंट सेक्शन में 6 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाओं की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं उसके साथ यही अंतिम लक्ष्य चाहता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज मैंने जो देखा, उसमें सबसे प्यारी चीज।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'निभाना ही तो मुश्किल है, चाहता तो सभी को आता है।'

यह भी पढ़ें: गदर फिल्म के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर दादाजी ने ऐसा किया डांस, स्टेप्स और एक्सप्रेशन ने लूट ली महफिल; दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 12:45 IST