VIRAL: पहले लगा गलती से हुआ, जब सामने के शीशे में देखा तो... दिल्‍ली मेट्रो में बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, लड़की ने VIDEO डाल सुनाई आपबीती

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने बताया कि कैसे एक अधेड़ उम्र के शख्स ने मेट्रो में उसके साथ शर्मनाक हरकत की।

Viral Video | Image: Instagram

Delhi Metro Viral Video: राजधानी की लाइफ-लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस बार कोच के अंदर एक बुजुर्ग ने लड़की को गलत तरीके से छुआ। वो अपनी कोहनी से जानबूझकर लड़की के सीने को छूता रहा। इस बात पर आखिरकार लड़की का गुस्सा फूट पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की ने बताया कि वो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से सफर कर रही थी। आमतौर पर वो लेडीज कोच में जाना पसंद करती हैं। लेकिन ज्यादा भीड़ होने के चलते वो नॉर्मल कोच में गई। उनके मुताबिक, उन्होंने कोई रिवीलिंग टॉप भी नहीं पहना था। इसके बावजूद उन्हें छेड़छाड़ की घटना का सामना करना पड़ा।

बुजुर्ग ने गलत तरीके से छुआ

वीडियो को @arshpreet_kaur19 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें लड़की ने बताया कि वो गर्ल्स डे आउट के बाद अपने घर लौट रही थी। नॉर्मल कोच में सफर करने के दौरान उनके बगल में बैठे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उनके सीने को गलत तरीके से छुआ। ये सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार हुआ।

अधेड़ की हरकत देख लड़की के उड़े होश

इस दौरान लड़की ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति देखकर पहले तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वो ऐसा भी कर सकता है। इसलिए उसने दोबारा से क्रॉस चेक किया और उसके होश उड़ गए। अधेड़ उम्र का व्यक्ति ऐसी घिनौनी और शर्मनाक हरकत जानबूझकर कर रहा था।

यूजर्स बोले- रहपट्टा क्यों नहीं दिया

इस बुजुर्ग शख्स की हरकत पर लड़की का गुस्सा फूट पड़ा। उसने अपना भद्दा एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने DMRC से महिलाओं के लिए 2 कोच की अपील की।

वीडियो को महज दो दिन पहले ही शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया में सबका इलाज है, बुढ्ढों की ठरक का नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने उन्हें तुरंत दो रहपट्टे क्यों नहीं दिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छिछोरी हरकतें करने की कोई उम्र नहीं होती।'

यह भी पढ़ें: आपको देखकर... ऑटो ड्राइवर ने महिला से प्राइवेट पार्ट पर की बेहद अश्लील बात, डर के मारे बीच सड़क उतरी; वायरल VIDEO देख एक्शन में मुंबई पुलिस
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 09:25 IST