आपको देखकर... ऑटो ड्राइवर ने महिला से प्राइवेट पार्ट पर की बेहद अश्लील बात, डर के मारे बीच सड़क उतरी; वायरल VIDEO देख एक्शन में मुंबई पुलिस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो ड्राइवर ने अचानक महिला से प्राइवेट पार्ट पर अश्लील बात शुरू कर दी। उसकी हरकत से घबराई महिला ने तुरंत कैमर ऑन कर पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: मुंबई में महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप में एक ऑटो ड्राइवर को महिला यात्री के साथ बेहद अशोभनीय और अश्लील बातचीत करते देखा जा सकता है। ड्राइवर ने महिला से अपने प्राइवेट पार्ट को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कहीं जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी। इसी दौरान ड्राइवर ने उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। ऑटो ड्राइवर ने जो कहा वो इतना घिनौना है कि लिखा नहीं जा सकता। ड्राइवर की गंदी मानसिकता और बदतमीजी भरी हरकत से महिला इतना डर गई कि वह तुरंत ऑटो से उतर गई।

ऑटो ड्राइवर की अश्लील बात कैमरे में कैद

हालांकि, महिला ने हिम्मत जुटाकर घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल चुका है। वीडियो को @th_anonymouse नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई पुलिस कोई कार्रवाई होगी।'

वायरल वीडियो पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

इसे लेकर अब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और सोशल मीडिया यूजर्स ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये चौंकाने वाली बात है, मुंबई को भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई भी शहर सुरक्षित नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर देना चाहिए और उसे महाराष्ट्र से बाहर निकाल देना चाहिए।'

Advertisement

पुलिस ने जांच की शुरू

खैर, मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: NOIDA: बॉयफ्रेंड संग जूडियो में शॉपिंग कर रही थी महिला, पति ने रंगे हाथों पकड़ कर दी धुनाई; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड