अपडेटेड 23 March 2026 at 21:30 IST
भिखारियों के 'पजामे' खुलवाए, संदिग्धों की तलाशी... Dhurandhar 2 से पाकिस्तान में मची है खलबली, हर जगह 'हमजा' को ढूंढ रही कराची पुलिस
Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में भारतीय जासूसों के तरीके और ऑपरेशन देखकर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देश ही नहीं, विदेशों में भी धमाल मचा रही है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ, इसकी रिलीज के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। खासतौर पर राची के ल्यारी इलाके में पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
दरअसल, फिल्म में भारतीय जासूसों के तरीके और ऑपरेशन देखकर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक, ल्यारी की संकरी गलियों से लेकर मोहल्ले तक, हर तरफ कड़ी चेकिंग की जा रही है। स्थिति ऐसी है कि पुलिस भिखारियों तक को नहीं बख्श रही।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
इंटरनेट पर सर्कुलेट किए जा रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम ल्यारी इलाके में गश्त कर रही है। यहां 'हमजा अली मजारी' जैसे काल्पनिक किरदार से प्रेरित संभावित जासूसों की तलाश में पुलिस जुट गई है। वीडियो मं पुलिस सो रहे बुजुर्ग को उठाकर पूछताछ करने लगती है। पुलिस पूछती है कि आपके पास कौन से कागज है? कहा जा रहा है कि भिखारियों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। पड़ोसी मुल्क में मची इस हलचल को कथिततौर पर 'धुरंधर 2' का प्रभाव बताया जा रहा है। आलम ये है कि लोग अनजान पर भरोसा नहीं कर पा रहे और शक की सुई उन पर जाकर अटक रही है।
PAK सुरक्षा एजेंसियों के फूले हाथ-पैर
बता दें कि पाकिस्तान में 'धुरंधर' पर बैन लगा दिया गया है। इसके बावजूद लोग पायरेटेड वर्जन के जरिये फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में वहां की सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए हैं और वो अलर्ट मोड पर आ गए हैं। यह हालात दर्शाते हैं कि किस कदर एक फिल्म के किरदारों और कहानी ने पाक प्रशासन में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
'धुरंधर 2' ने अब तक कितने बटोरे?
खैर, 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने सोमवार को खबर लिखे जाने तक 34.10 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन की तुलना में पांचवें दिन की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। इसने रविवार क 114.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। खैर, अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 488.22 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 21:30 IST