VIRAL: टॉयलेट के बहाने घर में घुसा, दिखाया प्राइवेट पार्ट... डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत, महिला ने रोते-रोते सुनाई आपबीती- VIDEO
बेंगलुरु के मराठहल्ली में डिलीवरी बॉय ने पार्सल देने के बाद टॉयलेट के बहाने जबरन महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत की। पीड़िता ने वीडियो बनाकर आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन होम-डिलीवरी के इस दौर में महिलाओं की सुरक्षा पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट ने न सिर्फ एक महिला की प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि उसके मना करने के बावजूद जबरन घर में घुसकर बेहद घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
महिला ने रोते-रोते सुनाई आपबीती
महिला ने आपबीती बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बुरी तरह से रोती नजर आ रही है और काफी डरी-सहमी हुई है। हालांकि पीड़ित महिला की सूझबूझ और सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस खौफनाक आपबीती के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
दरअसल, आरोपी डिलीवरी बॉय (जिसकी पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामथ के रूप में हुई है) एक पार्सल डिलीवर करने उसके फ्लैट पर आया था। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। सामान देने के बाद डिलीवरी बॉय ने अचानक महिला से कहा कि उसे बहुत तेज इमरजेंसी है और उसे वॉशरूम इस्तेमाल करना है।
'ना' के बावजूद जबरन घर में घुसा
महिला ने सुरक्षा के लिहाज से उसे बेहद शालीनता से मना कर दिया। उसने कहा, "मैं किसी भी अनजान शख्स को अपने घर के अंदर आने की इजाजत नहीं देती। अगर बहुत ज्यादा इमरजेंसी है, तो आप पास में ही मेरे पड़ोसी पुरुष मित्रों से मदद मांग सकते हैं।" महिला की 'ना' के बावजूद डिलीवरी बॉय जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह बुरी तरह डर गई थी। ऐसे में उसने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया, साथ ही फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला रखा जिससे कोई भी अनहोनी होने पर वह मदद के लिए बाहर भाग सके।
हद तो तब हो गई जब वह शख्स वॉशरूम से बाहर आया। महिला का आरोप है कि बाहर आते ही उस शख्स ने महिला के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। इस घिनौनी हरकत से महिला कांप उठी। उसने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "मैं उस वक्त पूरी तरह से शॉक में थी। मुझे अपने ही घर में बेहद असुरक्षित महसूस होने लगा। जब एक महिला ने 'ना' कह दिया था, तो बातचीत वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी।"
पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी सलाखों के पीछे
सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद बेंगलुरु की व्हाइटफील्ड डिवीजन के मराठहल्ली पुलिस स्टेशन ने इस पर कड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 329(2) (जबरन घर में घुसना) के तहत केस दर्ज किया है।
डीसीपी व्हाइटफील्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 July 2026 at 12:21 IST