VIRAL: 'गजब का कॉन्फिडेंस...', दिल्ली मेट्रो के अंदर लाल साड़ी में लड़की ने लेट-लेटकर किया ऐसा डांस, हैरान रह गए यात्री; VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लड़की खचाखच भरे मेट्रो कोच के अंदर लाल साड़ी पहनकर लेट-लेटकर डांस करती नजर आ रही है। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देख लड़की के कॉन्फिडेंस पर हैरानी जता रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो आजकल सफर करने से ज्यादा रील बनाने और वायरल होने का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है। आए दिन मेट्रो के अंदर से कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेट्रो के खचाखच भरे कोच में एक लड़की ने लाल साड़ी पहनकर ऐसा गदर डांस किया है कि हर कोई बस देखता ही रह गया।
‘दीवानी-दीवानी’ गाने पर लड़की ने किया डांस
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चटक लाल रंग की साड़ी पहनकर मेट्रो के अंदर खड़ी है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, लड़की बिना किसी हिचकिचाहट के कैमरे के सामने डांस करना शुरू कर देती है। उसे कोच के अंदर लेट-लेटकर डांस करते देखा जा सकता है। उसके एक्सप्रेशंस, स्टेप्स वाकई में हैरान करने वाले हैं।
जिस वक्त लड़की यह डांस परफॉर्म कर रही थी, उस समय मेट्रो कोच में काफी भीड़ थी। मेट्रो में सफर कर रहे लोग उस लड़की के डांस को एकटक देखते रह गए। कुछ यात्री जहां मुस्कुरा रहे थे, वहीं कुछ लोग असहज भी नजर आए। आसपास खड़े कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए और इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे क्लिप को anushka_sister31 नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 700K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, वायरल वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए अलग अलग तरह से रिएक्ट करते नजर आए।
यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मौत आ जाए, लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस न आए।" दूसरे ने कहा, "डांस ये कर रही है, लेकिन शर्म मुझे आ रही है।" अन्य यूजर ने कहा, "लोगों ने रील्स के चक्कर में खुद का मजाक बनाकर रख दिया है।" एक और यूजर ने कहा, "इन लोगों की वजह से ही दिल्ली मेट्रो बदनाम है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 July 2026 at 12:49 IST