अपडेटेड 11 August 2025 at 13:31 IST

'Delhi Metro में मुजरा...', लड़के ने साड़ी पहनकर मेट्रो में लगाए हरियाणवी गानें Machar Kaat Gya... पर जोरदार ठुमके, Video Viral

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का साड़ी पहनकर हरियाणवी गाने 'मच्छर काट गया' पर डांस कर रहा है। इस लड़के के जोरदार ठुमके वाले वीडियो पर तमाम कमेंट्स आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Delhi Metro Video Viral | Image: Instagram

Delhi Metro Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का मेट्रो ट्रेन में साड़ी पहनकर जोरदार ठुमके लगाता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में ट्रेंडिंग हरियाणवी गाना' मच्छर काट गया' बज रहा है। इसपर युवक के डांस मूव्स देखने लायक हैं। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करके मजे ले रहे हैं।

युवक का डांस बना चर्चा का विषय

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़के ने लाल और पीले रंग की पारंपरिक साड़ी पहने हुए है। इसके साथ उसने हील्स भी पहन रखी हैं, लेकिन उसने ब्लाउज नहीं पहना हुआ है। मेट्रो के डिब्बे में वह म्यूजिक बजता है, फिर वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करना शुरू कर देता है। यात्रियों के बीच यह अनोखा नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लोग कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो में यूजर्स लड़के के कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इसे मेट्रो के नियमों और यात्रियों की सुविधा के खिलाफ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेट्रो में मुजरा' तो दूसरे ने कहा, 'कुछ पहनना भूल गए हो क्या ब्रो' इसी तरह से तमाम कमेंट्स लोग कर रहे हैं।

कहां से शेयर हुआ वीडियो?

वायरल वीडियो को aryan.babu.008 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर खबर लिखने के समय तक 970 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक टोटल 1,949 पोस्ट शेयर हुए हैं। वहीं 155 करोड़ लोग इसे फॉलो भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: मंगेतर के टैटू गुदवाने पर अविका गौर हुईं भावुक

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 13:30 IST