VIRAL VIDEO: दिल्ली की लड़की ने बेंगलुरु में रात 12.30 बजे बुक किया रैपिडो बाइक, आई खूबसूरत युवती तो चौंककर पूछा- आपको डर नहीं लगता फिर...
सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने रात के करीब 12:30 बजे बेंगलुरु में अपने स्टोप तक जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
सोशल मीडिया पर आए दिन दिल छू लेने वाले और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह कहानी दिल्ली की एक लड़की की है, जो बेंगलुरु की सड़कों पर रात के वक्त सफर कर रही थी। लेकिन इस सफर में कुछ ऐसा हुआ जिसने उसका और सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली की एक लड़की बेंगलुरु में थी। रात के करीब 12.30 बजे उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक राइड की जरूरत थी। उसने अपने फोन से 'रैपिडो बाइक' बुक की। कुछ ही मिनटों में बाइक उसके सामने आकर रुकी। बाइक रुकते ही दिल्ली की लड़की चौंक गई। हेलमेट हटाकर जब राइडर ने अपना चेहरा दिखाया, तो सामने एक बेहद खूबसूरत युवती खड़ी थी। रात के सन्नाटे में एक महिला को रैपिडो कैप्टन के रूप में देखकर लड़की हैरान रह गई।
कौतूहल और सुरक्षा की चिंता में दिल्ली की लड़की ने तुरंत सवाल किया, आपको इतनी रात को अकेले बाइक चलाने में डर नहीं लगता?" इस पर उस महिला राइडर ने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया, उसने न सिर्फ उस लड़की का, बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया। महिला राइडर ने बेहद आत्मविश्वास से कहा कि काम तो काम होता है और बेंगलुरु महिलाओं के लिए सुरक्षित है।
सोशल मीडिया पर उमड़ा लोगों का प्यार
यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग इस महिला राइडर के हौसले और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए और एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, हर बार हेलमेट पहनकर पुरानी सोच को बदल रही हैं। वह सिर्फ बाइक नहीं चला रहीं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। हमें उनके जैसी हज़ारों और महिलाओं की ज़रूरत है। एकदम 'क्वीन' वाला अंदाज।वहीं एक अन्य यूजर ने इस बदलाव की सराहना करते हुए कहा, उसके जैसे और लोग दुनिया में कम अफरा-तफरी। बस बात खत्म। एक और दिल छू लेने वाले कमेंट में लिखा था, यह देखकर सभी को खुशी होगी कि महिलाएं बिना किसी डर के अकेले यात्रा कर सकती हैं और किसी भी समय कहीं भी जा सकती हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 8 July 2026 at 14:48 IST