अपडेटेड 9 March 2026 at 13:26 IST
T20 World Cup: 'लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं, यह बुमराह है', टीम इंडिया की जीत पर दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी, मजेदार पोस्ट VIRAL
T20 World Cup 2026: सोशल मीडिया पर तीन राज्यों दिल्ली-गुजरात और यूपी पुलिस ने मजेदार पोस्ट किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों को इनके बीच की यह जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है।
T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरा भारत जश्न में डूबा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस जीत को सेलिब्रेट कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर मैच को लेकर दिल्ली, अहमदाबाद और यूपी पुलिस की जुगलबंदी चर्चाओं में बनी हुई है। X पर तीनों की मजेदार पोस्ट खूब तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को खेले जा रहे मुकाबले पर दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया। इस पर बाद में अहमदाबाद पुलिस का भी रिएक्शन आया। वहीं, X पर ट्वीट-ट्वीट के खेल में यूपी पुलिस भी कूद पड़ी और इसे और ज्यादा मजेदार बना दिया।
दिल्ली पुलिस ने किया पोस्ट
सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए एक मजेदार पोस्ट किया। जब टीम इंडिया के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने इस पर पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा, "डियर अहमदाबाद पुलिस, आपको कीवी खिलाड़ियों से बॉल गायब होने की शिकायतें मिल सकती हैं। लेकिन, इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारे बैट्समैन हैं, जो उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं।"
अहमदाबाद पुलिस का आया जवाब
दिल्ली पुलिस के इस मजेदार पोस्ट पर अहमदाबाद पुलिस का भी जवाब आया। उन्होंने इस मजे लेते हुए कहा कि यह बात हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद। हमने इस मामले की सूचना पुलिस के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है।
यूपी पुलिस ने भी लिए मजे
इस मजेदार बातचीत में यूपी पुलिस भी कूद पड़ी है। यूपी पुलिस ने दोनों ट्वीट का जवाब देते हुए पूरी शिकायत लिस्ट बनाकर शेयर कर दी।
पोस्ट में UP पुलिस ने लिखा, "केस स्टेटस अपडेट- पिछली शिकायत: बॉल गायब हो रही है। नई शिकायत: पूरी बैटिंग लाइनअप गायब हो रही है। हमारा अंदाजा: यह कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है, यह बुमराह हैं।"
सोशल मीडिया पर तीनों राज्यों की पुलिस के ये मजेदार तेजी से वायरल हो रही है। लोगों को इनके बीच की यह जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है।
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रही। टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अब भारतीय टीम ऐसी एकमात्र टीम बन गई है जिसने तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 13:26 IST