अपडेटेड 9 February 2026 at 14:42 IST
फैक्ट्री पर काम कर रहे थे पिता, 'परी' बनकर सरप्राइज देने पहुंची बेटी, फिर पापा ने जो किया... VIRAL हो गया VIDEO
Viral Video: वीडियो में देखने मिल रहा है कि पिता फैक्ट्री में काम कर रहे होते है, तभी सज-धजकर वहां उनकी बेटी पहुंची। बेटी को देखते ही पिता का चेहरा खुशी से खिल उठा।
Father-Daughter Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता इस दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। जहां एक पिता के लिए उसकी बिटिया पूरी दुनिया होती है, वहीं लड़कियों के लिए उनके पापा किसी राजा से कम नहीं होते। ये वो रिश्ता है जो बिना बड़े शब्दों के भी त्याग, गर्व, सुरक्षा और बिना शर्त प्यार की पूरी कहानी कह देता है। सोशल मीडिया पर ऐसे पल अक्सर वायरल होते हैं, जो बिना किसी कोशिश के सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसे ही वायरल हो रहे एक और वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया है।
इस वीडियो में फैक्ट्री में काम कर रहे पिता का चेहरा तब खुशी से खिल उठता है, जब उनकी बेटी ‘परी’ बनकर उनसे मिलने पहुंचती है। दोनों की ये छोटी और प्यारी सी मुलाकात फैक्ट्री की धूल-मिट्टी भरी दुनिया में भी प्यार की चमक बिखेर देता है।
बेटी ने पिता को दिया प्यारा सरप्राइज
वीडियो में देखा जा सकता है एक बच्ची स्कूल फंक्शन के लिए तैयार होती है। फिर वो अपनी चमकीली ड्रेस, सजे बाल और प्यारी मुस्कान लेकर अपने पापा को सरप्राइज देने पहुंचती है। उस वक्त उसके पिता फैक्ट्री में काम कर रहे होते हैं, जहां मशीनों की आवाज और मेहनत का पसीना हर तरफ है। इस बीच जैसे ही वे अपनी बेटी दिखती है, पापा अपना सारा काम छोड़कर बाहर आ जाते हैं।
पिता ने नहीं लगाया गले, क्योंकि…
वो चेहरे से मास्क उतारते हैं और झुककर अपनी बेटी के पास जाते हैं, लेकिन फिर एक पल रुक जाते हैं। उन्हें ध्यान आता है कि काम की वजह से उनके कपड़े गंदे हैं और वो नहीं चाहते कि बेटी के इतने सुंदर कपड़े खराब हो जाएं। इसलिए वो बिटिया को गले लगाने से बचते हैं और सिर्फ प्यार से बेटी के गालों पर हल्के-हल्के चूम लेते हैं। बेटी मुस्कुराती है और पापा का चेहरा भी संतुष्टि से चमक उठता है। सोशल मीडिया पर इस प्यारे वीडियो ने सीधा लोगों के दिलों को छुआ।
X पर इस वायरल वीडियो को @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बेटी स्कूल फंक्शन के लिए तैयार होकर पापा को दिखाने उनके काम की जगह पर गई। पापा ने उसकी ड्रेस खराब न हो, इसलिए उसे गले लगाने से मना कर दिया।" सोशल मीडिया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।
लोगों ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर गले मिलने के लिए बांहों की जरूरत नहीं होती, कुछ दिल से महसूस किए जाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "सबसे खूबसूरत रिश्ता पिता और बेटी का होता है।" इस वीडियो ने ढेरों लोगों के दिलों को छुआ।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 14:42 IST