'मान मेरी जान...', गाने पर कपल ने दी ऐसी डांस परफॉर्मेंस, तालियां बजाते और हूटिंग करते रह गए मेहमान; VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल के डांस का वीडियो वायरल हुआ है, जहां दोनों ने ऐसे मूव्स दिखाए कि हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट और हूटिंग की आवाज गूंज उठी।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी-ब्याह में कपल का डांस तो अक्सर वायरल हो ही जाता है। लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो दिल चुरा लेती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो इंगेजमेंट का है, जिसे कपल ने स्पेशल बनाया। दोनों ने इस खास मौके पर धमाकेदार डांस किया, जिसे देखने के बाद पूरे माहौल में जान आ गई।

‘मान मेरी जान’ गाने पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

स्टेज पर कदम रखते ही दूल्हा-दुल्हन ने अपने शानदार मूव्स और लाजवाब ग्रेस से सभी का दिल जीत लिया। ‘मान मेरी जान’ गाने पर कपल ने इतनी खूबसूरत और भावपूर्ण परफॉर्मेंस दी कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर अटक गईं। गाने का हर लिरिक्स मानो खास तौर पर इस दूल्हा-दुल्हन के लिए ही लिखा गया हो!

कपल के लुक ने भी खींचा ध्यान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के आउटफिट का कलर मैचिंग है। जहां दुल्हन ने लहंगा चोली पहना है, तो वहीं दूल्हे ने कुर्ता पायजामा को ब्लेजर के साथ कैरी किया। दोनों का लुक बेहद 'रॉयल' लगा।

स्टेप्स और मूव्स पर टिकी निगाहें

मैचिंग कलर के आउटफिट में कपल ने ‘मान मेरी जान’ गाने के एक-एक लिरिक्स पर शानदार मूव्स दिखाए। उनकी परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार रही कि हॉल में मौजूद मेहमान तालियां बजाने और हूटिंग करने लगे।

इस वीडियो को @vidhi3309 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके इस वीडियो पर लोग भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

तारीफ करते नहीं थक रहे नेटिजंस

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों ने मस्त डांस किया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, क्या शानदार परफॉर्मेंस रही।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर।'

यह भी पढ़ें: 'तेरे वरगा ता मैनू कोई दिसदा नहीं...', गाने पर कपल ने दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, दूल्हे पर टिकी निगाहें; स्टेप्स देख फिदा हुईं फीमेल यूजर्स- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 11:07 IST