नोंचे बाल, जड़े चांटे ही चांटे... घरवालों ने खूब की धुनाई, फिर भी लड़की ने नहीं छोड़ा आशिक का हाथ- VIDEO VIRAL
एक लड़की को घरवालों से छिपकर प्यार करना भारी पड़ गया। जब घरवालों ने उसे अपने आशिक के साथ देखा तो उसकी लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Viral Video: जब प्यार किया तो डरना क्या... ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो पर सटीक बैठ रही है। इसमें लड़की को आशिक के साथ देख घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लड़की को उससे दूर करने की हर मुमकिन कोशिश कर ली, इसके बावजूद वो अपने प्रेमी का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को प्यार करना महंगा पड़ गया। घरवालों ने जैसे ही लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखा, तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लड़की ने बहुत मिन्नतें की। मगर घरवालों ने उसकी एक न सुनी।
घरवालों ने बेरहमी से की पिटाई फिर भी…
लड़की के घरवालों ने उसके बाल नोंचे, लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। इतना जुल्म सहने के बाद भी लड़की ने अपने आशिक का हाथ नहीं छोड़ा। यहां तक कि जब लड़के ने उसे बचाने की कोशिश की, तो परिवार ने उसे भी नहीं बख्शा। उन्होंने लड़के की भी कुटाई कर दी।
बख्शने के मूड में नहीं दिखा परिवार
प्रेमी जोड़े और लड़की के परिवार के अलावा मौके पर स्थानीय लोग भी इकट्ठा है। ये लोग पूरी घटना तमाशबीन बन देखते रहे। उनमें से किसी ने चल रहे बवाल को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उन्हें बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे।
लोग बोले- इन्हें एक हो जाने तो प्यार के दुश्मनों
वीडियो को @sukhveersingh6800 नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।
एक यूजर ने लिखा, 'पक्का बुढ़िया का लड़का पसंद है, इसलिए मार रही है लड़की को। कोई लड़की को छुड़ाओ, मुझे बुरा लग रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे मारने की क्या जरूरत है?' एक अन्य ने लिखा, 'प्यार के दुश्मनों क्यों दो प्यार करने वालों के साथ बुरा सलूक कर रहे हो। इन्हें एक हो जाने दो।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 14:35 IST