अपडेटेड 23 December 2025 at 12:14 IST
VIRAL: सिर पर रखी बोतल और बना डाला 'क्रिसमस हेयरस्टाइल', अंतरंगी कारनामा देख हैरान हुए लोग, बोले- अब सेंटा कभी इंडिया नहीं आएंगे; VIDEO
Viral Video: वायरल वीडियो में एक महिला को लड़की के बालों पर सिर की बोतल की मदद से क्रिसमस ट्री बनाते देखा जा सकता है। 25 दिसंबर से पहले ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों के मजेदार रिएक्शंस आए।
Viral Video: 25 दिसंबर को क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में बाजार सेंटा क्लॉज के कपड़े, कैप और क्रिसमस ट्री से सज चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिसमस से जुड़े वीडियो भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर क्रिसमस हेयरस्टाइल का वीडियो हो रहा है। जी हां, एक लड़की ने अपने बाल पर ही क्रिसमस ट्री सजा लिया। वायरल वीडियो देख कई लोग हैरान हो गए, तो कुछ मजे भी लेते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में लड़की बोतल की मदद से बालों पर हेयरस्टाइल बनाती और फिर उसे क्रिसमस ट्री की तरह डेकोरेट करती देखा जा सकात है। वो बालों पर ही लाइट तक लगा देती है।
बोतल की मदद से बनाया अनोखा हेयरस्टाइल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लड़की के बालों पर अनोखा हेयरस्टाइल बनाती नजर आ रही है। इसके लिए वो सबसे पहले बालों के बीच में एक खाली बोतल फंसाती है, जिससे वैसी ऊंचाई और शेप दी जा सके। इसके बाद बोतल के चारों तरफ बालों को फैलाकर उनको क्रिसमस ट्री का आकार दिया जाता है। फिर इसमें हरी झालर, छोटी-छोटी लाइट्स और सजावट का कुछ सामान लगाया जाता है। इसके बाद लड़की के बाल एकदम क्रिसमस ट्री जैसे दिखने लगते हैं।
वीडियो को मिले 60 मिलियन के आसपास व्यूज
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को nagmahairstely नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को 59 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोगों के इस पर काफी अलग-अलग रिएक्शंस भी देखने को मिले।
लोगों ने खूब लिए मजे
एक यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "जब आप क्रिसमस ट्री नहीं खरीद सकते, तो खुद ही क्रिसमस ट्री बन जाएं।" दूसरे ने लिखा, "यह देखने के बाद सेंटा कभी भारत नहीं आएंगे।" एक और यूजर ने कहा, "अमेरिका अब ट्रॉमा में है।" अन्य यूजर ने कहा, "ये क्रिसमस स्त्री है।"
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 12:14 IST