VIRAL VIDEO: लोगों को लगा आसमान से हो रही पैसों की बारिश, लूटने के लिए मची होड़... ऊपर देखा तो बालकनी से महिला फेंक रही थी नोट, 1.5 करोड़ लुटा डाला
VIRAL VIDEO: आपने आज तक बादलों से पानी बरसते तो कई बार देखा होगा और शायद उस सुहाने मौसम का लुत्फ भी उठाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी 'कड़कड़ाते नोटों' की बारिश देखी है? सुनने में यह किसी फिल्मी सीन या सपने जैसा लग सकता है, पर हाल ही में यह हकीकत में तब्दील हो गया।
VIRAL VIDEO: चीन की एक महिला ने अपने घर की खिड़की खोली और अचानक 1.62 लाख डॉलर (करीब 1.35 करोड़ भारतीय रुपये) हवा में उड़ा दिए। ये नोट 1,000 हांगकांग डॉलर के असली और कड़क नोट थे। जैसे ही गुलाबी और नीले नोटों की बरसात शुरू हुई, नीचे सड़क पर चल रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जो जहां था, वहीं रुक गया और अपनी किस्मत आजमाने के लिए नोटों को लपकने लगा। देखते ही देखते वहां ट्रैफिक थम गया और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए पसीने छूट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिर क्यों उठाए महिला ने ये कदम?
शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला और थोड़ा भावुक कर देने वाला था। पुलिस के अनुसार, यह कोई रईसी का दिखावा या 'सोशल मीडिया स्टंट' नहीं था। महिला किसी गंभीर पारिवारिक समस्या और बीमारी की खबर से इस कदर टूट चुकी थी कि उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। दुख के उस अतिरेक में उसे अपनी सारी दौलत कागज के टुकड़ों जैसी लगने लगी और उसने यह आत्मघाती जैसा दिखने वाला कदम उठा लिया।
पुलिस ने की अपील
स्थानीय प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि फेंके गए सभी नोट पूरी तरह असली थे। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन पैसों को इकट्ठा करने की है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से अपील कर रही है कि वे अपनी नैतिकता दिखाएं और पैसे वापस लौटा दें।कुछ लोगों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पैसे वापस किए।
कई लोग ऐसे भी थे जो मुट्ठी भर नोट लेकर रफूचक्कर हो गए, इसे अपना 'गुड लक' मान बैठे। चीन में ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन अक्सर वे अपराध छुपाने या सबूत मिटाने के लिए की जाती थीं। एक कहावत भी है न कि पैसा इंसान को सुकून नहीं दे सकता, ये वाकया इसी बात की गवाही देता है। फिलहाल अभी महिला की हालत स्थिर है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 14:38 IST