टीचर के ट्रांसफर पर बच्चे ऐसा हुए मायूस, सिसक-सिसककर रोए; भावुक कर देने वाला VIDEO हुआ वायरल
टीचर के ट्रांसफर पर बच्चों के फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे टीचर से बिछड़ने के गम में बेहद भावुक नजर आए। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में इन दिनों एक टीचर और बच्चों के अटूट प्रेम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने नेटिजंस को भावुक कर दिया है। इसमें बच्चे टीचर के तबादले की खबर सुनते ही इस कदर मायूस हुए कि फूट-फूटकर रोने लगे।
वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्कूल टीचर के ट्रांसफर पर बच्चे सिसक-सिसककर रो रहे हैं। फेयरवेल प्रोग्राम के दौरान उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं लेते।
बच्चों को देख टीचर भी भावुक
बच्चों को भावुक होता देख खुद टीचर नरेंद्र कुमार भी भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी बच्चों को गले लगाया और उन्हें प्यार किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिलासा देते हुए कहा कि बेटा रोओ मत। मैं आ जाऊंगा।
जीवनभर संजोकर रखूंगा यादें- टीचर
नरेंद्र कुमार के मुताबिक, वे मांजू स्कूल में पढ़ाते थे। तबादले के बाद बच्चों से बिछड़ना उनके लिए भी भावुक कर देने वाला था। ऐसे में वे बच्चों के इस निस्वार्थ प्रेम को जीवनभर अपनी यादों में संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ व्यवस्थाएं ऐसी होती हैं, जिनका पालन करना ही पड़ता है।
दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
ये दिल छू लेने वाला वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। जहां कुछ यूजर्स ने इसे छात्रों और टीचर के बीच का अटूट प्यार बताया। वहीं कुछ ने इसे भावुक कर देने वाला पल कहा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 October 2026 at 11:33 IST