VIRAL VIDEO: 'फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा, पत्नी विरोध करती रही लेकिन युवक को खींचकर ले गई पुलिस...', लखनऊ के फूड वैली में अचानक मच गया कोहराम

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पुलिस उसे उसके बच्चे के सामने ही दबोचने लगी। पिता के साथ ऐसा व्यवहार होते देख बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: x

Viral Video: 'भाई बच्चे के साथ हूं, हुआ क्या है...?' ये शब्द उस पिता के हैं जो अपनी फैमिली को घूमाने के लिए निकला था। वो परिवार के साथ एन्जॉय कर ही रहा था कि तभी अचानक सादी वर्दी में पुलिस आ धमकी और उसे पकड़कर घसीटने लगी। इस वीडियो को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

पूरा मामला लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ‘फूड वैली’ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा था। वो पत्नी और बच्चे को डिनर पर लाया था। परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई थी। लेकिन ये मुस्कान कुछ ही पल में आंसुओं में तब्दील हो गई। मौके पर पुलिस की मौजूदगी ने परिवार की खुशियों पर ‘मायूसी’ के बादल छांट दिए। 

पिता को घसीटते देख फूट-फूटकर रोया बेटा

पुलिस युवक से बिना पूछताछ करे उसे दबोचकर अपने साथ ले जाने लगी। उन्होंने उसके बच्चे तक का ख्याल नहीं किया। युवक का बेटा सहम गया और चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा। इतना ही नहीं, आंखों में आंसू लिए बच्चा अपने पिता को बचाने की कोशिश करता भी दिखा। इस दृश्य ने नेटिजंस का दिल तोड़ दिया।

भाई बच्चे के साथ हूं- युवक की गुहार

बताया जा रहा है कि अभी परिवार ने अपना खाना भी खत्म नहीं किया था। पुलिस युवक को सीधा घसीटकर ले जाने लगी। वहीं युवक बार-बार पुलिस से गुहार लगाता रहा कि बच्चा भी साथ है। मैंने किया क्या है, कारण तो बताओ। युवक की पत्नी भी पुलिस से अपने पति को छोड़ने की भीख मांगती रही। वो कहती है कि बच्चे के सामने उसके पिता को न ले जाएं। अब सोशल मीडिया पर पुलिस के इस रवैये की कड़ी निंदा हो रही है। 

वीडियो देख नेटिजंस का टूटा दिल

वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'लखनऊ में पत्नी और बच्चे के साथ डिनर करते युवक को घसीटा और गिरफ्तार कर लिया। उसने भीख मांगते हुए कहा कि उसके बच्चे के सामने पुलिस उसके साथ ऐसा भद्दा व्यवहार ना करे।'

यूजर्स बोले- दिल तोड़ देने वाला… 

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 59.k बार देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम बच्चे को अपना खाना खत्म करने दे दिया होता यार। दिल तोड़ देने वाला।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फैमिली डिनर ट्रॉमा सेशन में तब्दील हो गया।' एक अन्य यूजर ने पूछा,'उसे गिरफ्तार क्यों किया गया है?' एक यूजर ने कहा, ‘बच्चे के सामने उसके पिता को इस तरह से घसीटना दिल तोड़ने वाला है। एक पिता हमेशा अपने बच्चों का पहला हीरो होता है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि उसे किसी अपराध के सिलसिले में पकड़कर ले जाया जा रहा है। 

युवक को क्यों गिरफ्तार किया गया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बाल नोंचे, बरसाए थप्पड़ ही थप्पड़... जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एक ही लड़के के लिए भिड़ीं दो लड़कियां, यूजर्स रह गए दंग; VIDEO पर जमकर ली मौज
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 14:25 IST