बाल नोंचे, बरसाए थप्पड़ ही थप्पड़... जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एक ही लड़के के लिए भिड़ीं दो लड़कियां, यूजर्स रह गए दंग; VIDEO पर जमकर ली मौज

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो लड़कियों के आपस में भिड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्की सहेलियां बताई जा रही है, लेकिन एक 'आशिक' के चक्कर में दोनों की दोस्ती 'दुश्मनी' में बदल गई। वीडियो पर लोग जमकर मौज ले रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देख अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों दो लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल हो रहा है, जहां वो सरेआम एक भिड़ गईं। वजह जान आपका भी माथा चकरा जाएगा।

दरअसल, दो लड़कियां एक आशिक के लिए आपस में लड़ गईं। लड़कियों की बात सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि नौबत बाल खींचने और थप्पड़ बरसाने तक पहुंच गई। लड़कियों के बीच इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक लड़के के लिए भिड़ी दो सहेलियां

पूरी ड्रामा हाल ही में विवादों में रहे गलगोटिया यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर दो लड़कियों में बुरी तरह लड़ाई हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में हाथापाई कर रही हैं।

कैंपस के बीच ही करने लगीं हाथापाई

वीडियो के मुताबिक, दोनों ही लड़कियां काफी अच्छी सहेली हैं। लेकिन उनमें से एक का अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड पर दिल आ गया। फिर क्या था, उस लड़की को ये बात कतई रास नहीं आई और उसने उसे कैंपस के बीच ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन मामला संभाले न संभला। इस पूरी लड़ाई को वहां मौजूद छात्रों में से किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

Advertisement

वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दो बेस्ट फ्रेंड्स के बीच तब झगड़ा हो गया, जब उनमें से एक लड़की को अपनी बेस्ट फ्रेंड के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया।' इसे खबर लिखे जाने तक 194.4K व्यूज मिल चुके हैं।

यूजर्स ने खूब लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'पिछले महीने ही गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इतनी तारीफ मिली थी और अब यह आपस की लड़ाई। गलगोटियास की लुटिया अब और भी ज्यादा डूबती जा रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'स्ट फ्रेंड के बॉयफ्रेंड पर नज़र रखना अब नया 'मेजर सब्जेक्ट' बन गया है क्या? दोस्ती गई तेल लेने, यहाँ तो असली 'क्रश-कुरुक्षेत्र' शुरू हो गया है।' एक अन्य यूजर ने हैरान होते हुए लिखा, 'सच में, क्या एक लड़के के लिये?' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'दोस्ती इतनी गहरी थी कि बॉयफ्रेंड भी कॉमन पसंद बन गया।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: 'चांदनी रात में गोली चल गई' गाने पर महिला रसोई में बना रही थी REEL, हाथ पर गिरी खौलती दाल; VIDEO देख शॉक रह गई पब्लिक!

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड