VIRAL: चेन्नई का 'बड़े दिल वाला BOSS', प्राइवेट कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों को गिफ्ट की चमचमाती Audi A4 कारें, VIDEO देख लोग बोले- ईनाम हो तो ऐसा

Boss Gifts Audi A4: चेन्नई में एक बॉस ने अपने 12 कर्मचारियों को लग्जरी Audi A4 कारें गिफ्ट की हैं। वफादारी का अनोखा इनाम देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, देखें

Follow :  
×

Share


बॉस ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट की करोड़ों रुपये की लग्जरी Audi A4 कारें | Image: INSTA- unseenchennai.

Chennai Company Gifts 12 Audi A4: चेन्नई में एक कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया की, हर जगह आज उसी की चर्चा हो रही है। हर कोई ये सुनकर हैरान रह गया कि एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को ऑडी कार का तोहफा दिया। दरअसल Refex Group ने अपने 12 कर्मचारियों को ब्रांड न्यू Audi A4 लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं। ये वो कर्मचारी थे जो लंबे वक्त से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। कंपनी के ‘Wheel of Achievement’ प्रोग्राम के तहत ये बड़ा गिफ्ट दिया गया।

कितनी कीमत की हैं ये कारें? 

कंपनी का कहना है कि ये कारें उन कर्मचारियों को मिलीं जिन्होंने सालों तक मेहनत की और कंपनी की मुश्किलों में साथ निभाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर Audi A4 की ऑन-रोड कीमत करीब 46.88 लाख रुपये से 55.83 लाख रुपये के बीच में है। यानी कुल मिलाकर ये गिफ्ट करोड़ों रुपये का है। खास बात ये है कि सिर्फ बड़े अधिकारियों और टॉप मैनेजमेंट को नहीं दी गई, बल्कि लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े साधारण कर्मचारियों को ये इनाम का फायदा दिया गया। गिफ्ट देते वक्त कंपनी ने वफादारी और लगन को सबसे ज्यादा अहमियत दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Audi A4 में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। कार में सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। जब 12 Audi A4 कारों की कतार की वीडियो वायरल हुई तो लोग हैरान रह गए।

बॉस हो तो ऐसा

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने लिखा कि 'बॉस हो तो ऐसा' और एक ने लिखा कि, 'दिवाली बोनस अब भूल जाओ' इसी तरह लोगों के अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि Refex Group चेन्नई की एक बड़ी कंपनी है जो अलग-अलग सेक्टर में काम करती है। यह घटना कर्मचारियों की मेहनत को सही तरीके से पहचानने का एक अच्छा उदाहरण बन गई है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कड़ी मेहनत और कंपनी के प्रति वफादारी कभी बर्बाद नहीं जाती। तो आप भी मन लगाकर काम करते रहे हो सकता है आपके बॉस भी इसी तरह आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे दें। फिलहाल ये जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है।    

यह भी पढे़ं: Assembly Elections 2026: असम में 84% के पार तो केरल में 75 फीसदी वोटिंग

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 21:16 IST