VIRAL VIDEO: स्कूटी सवार युवक को सांड ने खींच कर उतारा फिर किए ताबड़तोड़ हमले... मच गई चीख पुकार, लोग छुड़ाने की करते रहे कोशिश फिर...

आवारा सांड ने स्कूटी सवार एक युवक पर ऐसा हमला किया कि वो अधमरा हो गया। आसपास के लोग युवक को बचाने दौड़े लेकिन सांड अपने आगे-पीछे वाले पैरों से लातें मारता रहा। देखें 2 मिनट 42 सेकंड का वायरल वीडियो।

Follow :  
×

Share


Stray Cattle Attack: सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है। राजकोट जिले के कोटडा संगानी के पास वेरावल गांव का ये वीडियो बताया जा रहा है, जिसे देख किसी भी धड़कनें बढ़ जाए। इस दिल दहला देने वाली वीडियो में सांड एक युवक को इतनी बार लात मारता है कि वो अधमरा हो जाता है। दरअसल, एक स्कूटी सवार युवक पर आवारा सांड ने अचानक हमला बोल दिया। सांड का ये हमला ढाई मिनट तक चलता रहा। युवक बुरी तरह घायल हो गया, तभी सांड पीछे नहीं हटा। आसपास के लोगों भी उसकी मदद के लिए आए लेकिन सांड मानों युवक से कोई निजी बदला ले रहा हो। बाकी सभी को छोड़कर सांड लगातार युवक पर हमला कर रहा था। लोग चीख चीख कर सांड को भगाने की कोशिश करते रहे लेकिन सांड ने उसे नहीं छोड़ा।

आगे-पीछे के पैरों से लातें मारता रहा सांड 

शेयर किया गया वीडियो 2 मिनट 42 सेकंड का है। ये एक CCTV वीडियो है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि युवक स्कूटी पर जा रहा था। अचानक एक सांड बीच रास्ते में आकर स्कूटी को धक्का दे देता है और युवक को नीचे गिरा देता है। इसके बाद सांड युवक पर लगातार हमला करता रहा। वह उसे उठने ही नहीं दे रहा था। आगे-पीछे के पैरों से लातें मारता रहा। आसपास खड़े लोग दौड़कर बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड जैसे किसी जुनून में था। दूसरा मवेशी भी वहीं था लेकिन उसने युवक पर हमला नहीं किया।

लोगों ने डंडे का सहारा लिया, बचाने की कोशिश की

वीडियो में साफ दिखता है कि कई लोग डंडे लेकर सांड को भगाने की कोशिश करते हैं। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार सांड को वहां से हटाया गया। तब तक युवक अधमरा हो चुका था। जिसके बाद आसपास के लोग उसे उठाकर लेकर अस्पताल लेकर गए।अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक को गंभीर चोटें आई होंगी। हालांकि अभी उसकी हालत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

रास्ते में आवारा मवेशियों से रहे सतर्क

यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कई यूजर्स आवारा मवेशियों की समस्या पर सवाल उठा रहे हैं। गुजरात में आवारा पशुओं को लेकर पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन से इस दिशा में कदम उठाने की मांग हो रही है। ऐसी घटनाएं आम हो रही हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में स्कूटी या बाइक चलाते वक्त सतर्क रहना जरूरी हो जाता है। अगर कोई मवेशी रास्ते में आए तो दूर से ही सावधानी बरतने की कोशिश करनी चाहिए। यह घटना एक बार फिर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या की ओर भी इशारा करती है। वीडियो देखकर हर कोई सोच में पड़ गया है कि आखिर सांड ने सिर्फ उस एक युवक पर ही हमला क्यों किया? इतनी भीड़ होने के बाद भी सांड लगातार युवक पर आगे-पीछे की लातों से हमला करता रहा। 

यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर छुई तो मचा था बवाल, एक्ट्रेस ने किया माफ

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 3 April 2026 at 17:43 IST