रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था प्लेन, तभी फर्राटे भरती कार आ गई सामने; फिर जो हुआ... रूह कंपा देने वाला VIDEO VIRAL
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्लेन और कार की भिड़ंत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजंस की सांसें फूला दी है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: इटली के मिलान के लिनेट एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां रनवे की तरफ बढ़ रहे एक प्राइवेट जेट के सामने अचानक एक सफेद कार आ गई और सीधे विमान के अगले हिस्से से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोर था की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि विमान के नोज सेक्शन को भी नुकसान पहुंचा। इस खौफनाक दृश्य को देखकर लोगों की रूह कांप गई।
यह घटना 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है। यह हादसा लिनेट एयरपोर्ट के जनरल एविएशन इलाके में हुआ, जहां प्राइवेट विमानों की आवाजाही लगी होती है।
प्लेन और फर्राटे भरती कार में टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्राइवेट जेट उड़ान भरने के लिए टैक्सी कर रहा था, तभी एक व्हाइट कार उसके सामने आ गई। इतना नहीं, कार विमान के नोज सेक्शन से जा टकराई। वायरल हो रहे वीडियो में कार को विमान की ओर जाते देखा जा सकता है।
महिला कार चालक ने नहीं लगाया ब्रेक
इटली की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार ने ब्रेक नहीं लगाया था, जिस वजह से वह विमान से जा टकराई। इसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। मेडिकल टीम ने कार चला रही महिला कर्मचारी (54) को जांचा। वो हादसे के बाद बेहद सहम गई थीं।
एयरपोर्ट पर विमान संचालन प्रभावित
इसके बाद कुछ देर के लिए लिनेट एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि, बाद में कामकाज सामान्य हो गया। खैर, इस हैरतअंगेज वीडियो ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 August 2026 at 10:10 IST