'फोटो ली आपने हमारी?', Delhi Metro में लड़कियों की VIDEO बनाते पकड़ा गया अधेड़, पूछने पर बनने लगा डेढ़ शाना; आगे जो हुआ वो VIRAL है

Delhi Metro: इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की वीडियो बना ली और रंगे हाथों पकड़ा गया।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कभी यहां लड़ाई-झगड़े के वीडियो चर्चा में रहते हैं तो कभी अतरंगी डांस लोगों का ध्यान खींचता है। अब एक अधेड़ उम्र के शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मेट्रो में लड़कियों की वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियों ने उस शख्स को उनकी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद शख्स ने सफाई देने की कोशिश की और जल्दबाजी में अपने फोन से वीडियो डिलीट कर दी। हालांकि, तब तक लड़कियां पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर चुकी थीं।

रंगे हाथों पकड़ा गया अधेड़

अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियां उस शख्स को उसकी हरकत के लिए सबक सिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है दो लड़कियां उसके पास आकर पूछती है, 'आपने हमारी फोटो ली?' इस दौरान वो घबराकर जल्दबाजी में आनाकानी कर वीडियो डिलीट करने लगा। इसके बाद डेढ़ शाना बन अपना फोन दिखाते हुए कहा कि कहां है वीडियो देख लो।

लड़कियों ने यूं खोली पोल

इसके बाद लड़कियों ने Recycle Bin में जाकर उसकी पोल पट्टी खोली। उन्होंने पाया कि अधेड़ उनकी फोटो नहीं ले रहा था, बल्कि वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। लड़कियों ने अधेड़ की उम्र में वीडियो दिखाते हुए पूछा कि ये कहां से आया? घबराया युवक तुरंत हकबकाने लगा। इसके बाद उसने एक लड़की के हाथ से अपना मोबाइल छीनकर Recycle Bin से वीडियो डिलीट कर दिया।

Advertisement

पकड़ने जाने पर डेढ़ शाना बनने लगा युवक

इसके बाद उस अधेड़ की करतूत की वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दूसरी लड़की बोली, 'आपको पता है ऐसे किसी भी लड़की या किसी की भी फोटो और वीडियो नहीं बना सकते हो? आपको ये बात है तो आपने क्यों बनाई?' इसके बावजूद अधेड़ कहता रहा कि उसने नहीं बनाई है। लड़की कहती है कि अरे मेरी वीडियो में रिकॉर्ड है कि आपने बनाई है।

इस वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति द्वारा लड़कियों की तस्वीरें लेने को लेकर हंगामा हुआ।'

Advertisement

भड़के यूजर्स ने क्या कहा?

वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितना अजीब और डरावना इंसान है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसका यह बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैसे कैसे ठरकी बैठे हुए है यार।'

यह भी पढ़ें: 'हमको आज कल है इंतजार...' माधुरी दीक्षित के गाने पर प्रेग्नेंट महिला ने किया गजब डांस, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लूट ली महफिल- VIDEO VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड