अपडेटेड 12 February 2026 at 12:45 IST

कैब में बैठते ही म्यूजिक सुन भड़की लड़की, तभी ड्राइवर ने गुनगुनाया इतना सुरीला गाना; होठों पर बिखर गई मुस्कान- VIDEO

Viral: सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर छाया हुआ है। उसने अपनी एक महिला पैसेंजर को गाकर ऐसा गीत सुनाया कि उसका सारा गुस्सा ठंडा पड़ गया। वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आजकल आए दिन कुछ न कुछ वायरल हो जाता है। यहां नन्हे बच्चों का ड्रामा, बुजुर्गों की कला और युवाओं का टैलेंट देखने को मिलता है। सोशल मीडिया लोगों की कला को प्रदर्शित करने का एक ‘मंच’ बन चुका है। इसी कड़ी में इन दिनों एक कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने ऐसा सुरीला गाना गाया कि लोगों का दिल छू लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने कहीं जाने के लिए कैब बुक की। इस दौरान वो कॉल पर बातचीत में काफी बिजी होती है। उसको देखकर लगता है कि काफी परेशान है। इस दौरान लड़की कैब में पीछे की सीट पर बैठ रही होती है, तभी ड्राइवर किसी बहाने से उसे अपने बगल की सीट पर बैठा लेता है। 

म्यूजिक सुन कैब ड्राइवर पर भड़की लड़की

हालांकि, उसका मूड काफी खराब रहता है। वो किसी की बात सुनने या समझने के मूड में नहीं रहती। तभी ड्राइवर अचानक कैब में म्यूजिक में प्ले कर देता है। म्यूजिक सुनते ही लड़की भड़क उठती है और ऊंची आवाज में बंद करने को कहती है। लड़का बहाना बनाते हुए कहता है कि बंद नहीं हो पा रहा है। ऐसा कहकर वो कुछ देर तक टालते रहता है और फिर अचानक गुनगुनाने लगता है। कैब ड्राइवर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'मैं अगर कहूं...' का गाना गाता है। अपने बगल से सुरीली आवाज सुनकर लड़की का ध्यान उस पर चला जाता है। इसके बाद उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान आती है और उसका सारा गुस्सा एक झटके में ठंड़ा पड़ जाता है। हालांकि वो असमंजस में रहती है कि क्या ये गाना कैब ड्राइवर ही गा रहा है।

ड्राइवर की सुरीली आवाज की हुई कायल

कुछ देर सुनने के बाद वो महसूस करती है कि ये तो सच में कैब ड्राइवर की ही आवाज है। इसके बाद वो गाने में खो जाती है। कुछ पल के लिए वो अपनी हर परेशानी भूल जाती है। यही नहीं, वो गाने को एन्जॉय करने लगती है। उसे अपने कानों पर यकीन ही नहीं होता। गाना खत्म होती ही वो पूछती है- क्या ये सच में आपकी आवाज थी?  कैब ड्राइवर जवाब देता है- 'जी मैम, ये सच में मेरी आवाज है।' लड़की मुस्कुराते हुए कहती है, 'आज मेरा दिन बहुत खराब था। लेकिन आपकी आवाज बहुत प्यारी है। बहुत ज्यादा प्यारी है।'

वीडियो को मिल रहा बेशुमार प्यार

वीडियो को @junaidjabbarjj1 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उबर ड्राइवर ने एक रैंडम लड़की के लिए गाना गाया।' इसे महज 24 घंटे के अंदर लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। 

यूजर्स ने तारीफ के साथ यूं लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये किस सिटी की एफएम प्लस कैब ड्राइवर है भई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आवाज नहीं, सुकून है।' एक और यूजर ने लिखा, 'स्क्रिप्टेड है, लेकिन मजा आया।' एक और यूजर ने लिखा, 'उबर ड्राइवर नहीं, राजा हिंदुस्तानी है।' एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'खाओ मां कसम, तुम मिले हुए नहीं हो।' एक यूजर ने कहा, 'मिली-जुली सरकार।'

यह भी पढ़ें: 'जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना...' वैलेंटाइन डे से पहले फिर एक्टिव हुई शिवसेना, जगह-जगह लगे पोस्टर; कपल्स को दी खुली चेतावनी
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 12:45 IST