अपडेटेड 14 January 2026 at 21:18 IST

VIDEO: किसी दिलवाली ने, किसी मतवाली ने… जब BSF के जवान ने गाया Border 2 का गाना ‘घर कब आओगे’, कायल हुए वरुण धवन

BSF Soldier Sings Ghar Kab Aaoge: BSF जवान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 'बॉर्डर 2' का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'घर कब आओगे' गाते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


BSF Soldier Sings Ghar Kab Aaoge | Image: instagram

BSF Soldier Sings Ghar Kab Aaoge: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज ही मेकर्स ने फिल्म का पूरा एल्बम रिलीज किया है। फिर भी दर्शकों की जुबां पर इसका एक ही गाना छाया हुआ है- ‘घर कब आओगे’। अब इसी गाने को BSF के जवान नागिरी चक्रपाणि ने गुनगुनाया है जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

BSF जवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसे अबतक करीब 2 करोड़ 80 लाख लोगों ने देख लिया है और इसपर ढेरो लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। 

BSF जवान ने गुनगुनाया ‘घर कब आओगे’

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के रहने वाले नागिरी चक्रपाणि देशसेवा के साथ-साथ संगीत को लेकर भी अपने जुनून का पालन करते हैं। उनके सिंगिंग वीडियो उनके पूरे सोशल मीडिया पेज पर भरे पड़े हैं जिसे नेटिजंस का भरपूर प्यार मिलता है। अब उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘बॉर्डर 2’ का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ गाते नजर आ रहे हैं।

उनके पीछे उनके और भी साथी खड़े हैं जो नागिरी चक्रपाणि को चीयर करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो में उनका हौसला बढ़ाया। जैसे ही जवान ने अपनी सुरीली आवाज में गाना शुरू किया, लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसपर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

वरुण धवन ने की BSF जवान की तारीफ

उनके वीडियो ने ‘बॉर्डर 2’ की टीम का भी ध्यान खींच लिया है। जहां वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या बात है’। वही अहान शेट्टी ने भी तिरंगा और दिल वाली इमोजी लगाकर BSF जवान को जमकर सराहा है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ जल्द 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ेंः ‘मुसलमान होते हुए भी कट्टरपंथी इस्लामवाद को…’, ईरान हिंसा पर ‘मस्ती 4’ एक्ट्रेस का लिखा नोट क्यों हो रहा वायरल?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 21:17 IST