अपडेटेड 18 February 2026 at 14:31 IST

VIRAL: शादी की रस्म में घबरा गई दुल्हन! जैसे ही रिश्तेदारों ने ऊपर उठाया, डर के मारे निकल पड़ी चीखें; हंस-हंसकर हुए लोटपोट लोग; VIDEO

Dulha-Dulhan Viral Video: एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रस्म के दौरान दुल्हन के साथ खेल हो गया। उसे रिश्तेदारों ने रस्म के लिए जैसी ही ऊपर उठाया, वो डर के मारे जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की बाढ़ आ चुकी है। इनमें कुछ दिल छू लेने वाले तो कुछ ऐसे मजेदार और हंसी से लोटपोट करने वाले पल हो रहे हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखने मिल रहा है कि जैसे ही एक पारंपरिक रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को रिश्तेदार ऊपर उठाते हैं, इस दौरान लड़की की हालत ऐसी हो गई, जिसे देख लोगों की हंसी छूट पड़ी।  

वायरल वीडियो बंगाली शादी की रस्म के दौरान का लग रहा है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं, चारों तरफ रिश्तेदार और मेहमान मौजूद हैं। शादी की एक खास रस्म चल रही है, जिसमें दोस्त और रिश्तेदार मिलकर दूल्हा और दुल्हन को ऊपर उठाते हैं।

दुल्हन की निकल पड़ी चीखें

वैसे तो रस्म खुशी और उत्साह से भरी होती है, लेकिन यहां कुछ अलग ही हुआ। जैसे ही मेहमानों ने दोनों को हवा में उठाया, दुल्हन की हालत एकदम पतली हो गई। दुल्हन को ऊंचाई पर पहुंचते ही डर लग गया। वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगीं। उनके चेहरे पर साफ डर नजर आ रहा था। वह बार-बार नीचे उतारने को कहती रही।

फिर दूल्हे ने यूं संभाला

ये सब देक दूल्हा भी घबराया गया। उसने जैसे तैसे दुल्हन को संभालने की कोशिश की है। लड़के ने तुरंत अपना हाथ आगे बढ़ाया, जिसे दुल्हन ने मजबूती से पकड़ा लिया। फिर धीरे-धीरे रिश्तेदारों ने दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा। रस्म के दौरान दुल्हन की इस हरकत से शादी में पूरा माहौल बदल गया। वहां मौजूद मेहमान ठहाके लगाते नजर आए।

लोगों ने वीडियो पर जमकर लिए मजे

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @payalchakraboty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट होने के बाद से अब तक इसे 980K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में हंसी वाले मैसेज भरे पड़े हैं। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि शादी में ऐसे पल ही यादगार बन जाते हैं। नेटिजंस ने इसे 'रस्म के नाम पर दुल्हन के साथ मजाक' बताकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि दुल्हन का डर बिल्कुल स्वाभाविक था, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसी रस्में कभी-कभी डरावनी भी लग सकती हैं।

यह भी पढे़ं: जब एक दशक बाद आई शादी की घड़ी, खुद को रोक नहीं पाए दूल्हा-दुल्हन; रिश्तेदारों के आगे यूं थिरके

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 14:31 IST