VIRAL: वरमाला के बाद स्टेज पर दुल्हन ने लगाए गजब के ठुमके, शर्म से पानी-पानी हुआ बगल में खड़ा दूल्हा, VIDEO

Viral Video: दुल्हन ने वरमाला के बाद स्टेज पर ऐसा डांस कर दिया जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। लड़की के बगल में खड़ा दूल्हा भी इस दौरान शर्माता नजर आया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Dulha-Dulhan Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस आम बात हो गई है। ये एक ट्रेंड बन गया है। जहां पहले ज्यादातर ये देखने मिलता था कि अपनी शादी में दुल्हन शर्माते-लजाते हुए नजर आती हैं, लेकिन अब समय बदल गया है। वो अपने इस जिंदगी के सबसे खास दिन को खूब एंजॉय करती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। हालांकि कई बार दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखने के बाद लोग एकदम से हैरान हो जाते हैं और कहते हैं कि इस लेवल का कॉफिडेंस आता कैसे है? सोशल मीडिया पर दुल्हन के अनोखे डांस का ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

गुरु रंधावा के गाने पर थिरकी दुल्हन

वायरल वीडियो में वरमाला के बाद स्टेज पर ही दुल्हन गुरु रंधावा के गाने पर थिरकना शुरू कर देती है। लड़की डांस भी ऐसा गजब का करती है जिसे देख दूल्हा शर्म से पानी-पानी हो जाता है। वायरल वीडियो देख लोग हैरान हो गए हैं और इस पर जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

शर्माता रहा दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। फिर अचानक दुल्हन पंजाबी गाना 'सिरा' बजते ही दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और वहीं पर डांस शुरू कर देती है। इस दौरान दूल्हा भी उसके पास खड़ा होता है। उसके सामने ही लड़की अपने गजब के इस डांस का टैलेंट दिखाती नजर आ रही है। शादी में आए सभी मेहमान ये नजारा देखते रह जाते हैं। वहीं बेचारा दूल्हा भी साइड में खड़े होकर शर्म से मुस्कुराता नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को jehanabad_memes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं तो यहां से बारात वापस कर लेता।" दुल्हन का इस अनोखे डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ढाई मिलियन के आसपास व्यूज मिले हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए।

‘इतना कॉन्फिडेंस आता कहां से है’

एक यूजर ने लिखा, "नाच ये रही है शर्म मुझे आ रही है।" दूसरे ने मजे लेते हुए कहा, "अभी भी कुछ बिगड़ा नहीं है भाई वापस आ जा।" अन्य यूजर ने कहा, "इतना कॉन्फिडेंस इन लोगों को आता कहां से है यार।" एक और यूजर ने कहा, "भाई को अभी से पता चल गया कि क्या हालत होने वाली है।"

यह भी पढ़ें: शख्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, 'चमगादड़' बन रूफ पोल से लटका, उखाड़ दी मेट्रो की छत; VIRAL VIDEO देख हैरान हुए लोग


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 September 2025 at 11:24 IST