अपडेटेड 26 January 2026 at 15:00 IST
इसे कहते हैं परफेक्ट मैच! दूल्हा-दुल्हन से हुआ कई मजेदार सवाल, कपल के जवाब ने लोगों को कर दिया हैरान; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया कि हर कोई हैरान रह गया।
Viral Video: प्यार एक खूबसूरत एहसास है। प्यार इंसान को समझने, खुद को जानने और एक मजबूत रिश्ते की नींव रखने का नतीजा होता है। प्यार का जिक्र इसलिए क्योंकि इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में इसकी झलक देखने को मिल रही है।
वायरल हो रहा वीडियो प्री-वेडिंग से जुड़ा लग रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ खड़े हैं, लेकिन उनके बीच एक बड़ा सा पर्दा है। पर्दा इसलिए लगाया गया है ताकि एक मजेदार गेम के दौरान दोनों एक-दूजे को देख न सके और बिल्कुल सही जवाब दें।
कपल के जवाब ने लोगों को कर दिया हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दूल्हा-दुल्हन से कई सवाल करता है। लेकिन इसका जवाब उन्हें बिना बोले सिर्फ इशारों में हाथ उठाकर देना होता है। जैसे- अपना चेहरा छूओ, कोई एक हाथ ऊपर करो, एक पैर उठाओ, गोल घूमो, राइट या लेफ्ट टेढ़े हो जाओ... तरह के कई सवाल पूछे गए।
दूल्हा-दुल्हन ने दिया एक सा जवाब
इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई जवाब दिए। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि दोनों ने लगभग सभी सवाल का जवाब एक जैसा ही दिया। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया।
केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
वीडियो को @anchor_vishalkkumavat नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'सोचो क्या केमिस्ट्री होगी।' वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'दोनों राइटी हैं यार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भई, ये ह्यूमन साइकोलॉजी है, कोई सोल मैच नहीं, अगर कोई इंसान राइड हैंड है तो, ये साफ है कि वे दाहिना हाथ या दाहिना पैर का ही इस्तेमाल करेंगे।' एक और यूजर ने लिखा, ये सब कॉमन है।' वहीं कुछ यूजर्स ने इसे स्क्रीप्टेड बता डाला।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 January 2026 at 14:56 IST