अपडेटेड 26 January 2026 at 11:23 IST

VIRAL: युवक ने घर में पाला जंगल का राजा? हाथ में थामा दहाड़ता हुआ 'दुनिया का सबसे छोटा शेर'? VIDEO देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

एक युवक घर में 'दुनिया के सबसे छोटे शेर' के साथ नजर आ रहा है। वो उसके साथ ऐसे पेश आता है जैसे कोई पालतू जानवरों के साथ। फिलहाल वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है। इसमें एक युवक कथिततौर पर 'दुनिया के सबसे छोटे शेर' के साथ नजर आ रहा है। शेर का आकार इतना छोटा है कि वो उसे हाथ में भी उठा लेता है। सिर्फ यही नहीं, वो शेर को प्यार से भी पुचकारता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में युवक शेर के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहता है कि ये दुनिया का सबसे छोटा शेर है जिसका नाम सिंबा रखा गया है। उसका कहना है कि कभी-कभी डर लगता है कि ये हमें काट ना खाए।

घर में दहाड़ते हुए घूमता दिखा शेर

वीडियो में शेर को दहाड़ते देखा जा सकता है। वो कभी युवक के हाथ से उछलकर जमीन पर कूद जाता है, तो कभी पूरे घर में चलते-फिरते नजर आ जाता है। शेर को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो घर को जंगल समझकर 'राजा' की तरह घूम रहा हो।

कागजी कार्रवाई के बाद मिली पालने की इजाजत?

वीडियो को @taruvzn नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'महीनों की कागजी कार्रवाई, बैकग्राउंड चेक और कई अथॉरिटी से अप्रूवल मिलने के बाद, आखिरकार मुझे सिम्बा की ओनरशिप मिल गई। सिंबा जवान है, उस पर नजर रखी जा रही है, और वो अभी नए माहौल में ढल रहा है। प्रोफेशनल गाइडेंस के साथ, एक स्ट्रक्चर्ड केयर रूटीन बनाया गया है।'

Advertisement

वीडियो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

इस वीडियो के महज एक दिन के भीतर 751k से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में  प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। लोग इसे AI बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शेर असली बंदा AI है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्रीड AI है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी बहुत इच्छा है कि यह AI न हो क्योंकि मैं इसे अपने घर पर रखना चाहता हूं।'

इस वीडियो की रिपब्लिक भारत पुष्टि नहीं करता है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

भारत में घर पर पाल सकते हैं शेर?

बता दें कि दुनिया के कुछ देशों में शेर पालने की इजाजत है। इनमें अमेरिका के कुछ राज्य, यूएई जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में कुछ शर्तों के साथ इसे लीगल माना गया है। पाकिस्तान में भी लाइसेंस लेकर शेर पालने की इजाजत है। लेकिन भारत में शेर पालना पूरी तरह से गैरकानूनी है। भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत शेर एक संरक्षित प्रजाति है। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: गणतंत्र दिवस पर पायलट ने शायराना अंदाज में की अनाउंसमेंट, झट हो गया वायरल; 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा' कहकर जीता दिल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 January 2026 at 11:22 IST