VIRAL VIDEO: बाथरूम में चल रही थी Love Story, बाहर पापा कर रहे थे Live Action की तैयारी, 'Babu-Shona' पड़ा भारी; बोले- ये क्या हो रहा है?
Funny Viral Video: बाथरूम में एक लड़का अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था, जिसकी आवाज बाहर बैठे पापा ने सुन लीं। इसके बाद जो हुआ आप हंस पड़ेंगे।
Father Caught Son Talking To Girlfriend Viral Video: आजकल के 'डिजिटल मजनुओं' के लिए घर में शांति से बात करना किसी मिशन इम्पॉसिबल से कम नहीं है। ऐसी ही एक मजेदार घटना सामने आई है, जहां एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से छिपकर बात करना भारी पड़ गया।
मिशन बाथरूम और पापा की स्ट्राइक
बेचारा लड़का घर वालों की नजरों से बचकर, दबे पांव बाथरूम में घुसा। उसे लगा कि पानी की आवाज में उसकी 'गुफ्तगू' दब जाएगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अभी बात शुरू ही हुई थी कि बाहर से पापा की कड़क आवाज आई, बोले- "ये क्या हो रहा है?"
पापा ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया, लड़के के चेहरे का रंग उड़ गया। फोन काटने का समय भी नहीं मिला और पापा के सामने जो चेहरा बना, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
आग में घी डालने आए भाई-बहन
कहानी यहां खत्म नहीं हुई। असली मजा तब आया जब घर के विलेन यानी उसके भाई-बहनों की एंट्री हुई। जैसे ही पापा ने लड़के को पकड़ा, भाई-बहनों ने पुराने सारे हिसाब चुकता करने का मौका नहीं छोड़ा।
उन्होंने आग में घी डालते हुए कहा, "पापा, ये तो कुछ भी नहीं है, ये तो रात के 2-2 बजे तक कंबल के अंदर घुसकर चैटिंग करता है!" बस फिर क्या था, बेचारे लड़के की हालत ऐसी थी कि मानो जमीन फट जाए और वो उसमें समा जाए।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
इस घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, लोग अपनी पुरानी यादें ताजा करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, "भाई के साथ गद्दारी? भाई-बहन ही असली जासूस होते हैं!"
दूसरे ने कहा, "बाथरूम ही इकलौता ऑफिस बचा था, पापा ने वो भी सील कर दिया।"
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 08:57 IST