राम मंदिर स्टेशन पर वीडियो कॉल के जरिए युवक ने कराई डिलीवरी, हाथ कांप रहे थे, डर लग रहा था, लेकिन फिर भी दिखाई हिम्मत- VIDEO

Baby Delivery Video On Railway Station: यह घटना हमें सिखाती है कि मुश्किल समय में घबराने के बजाय समझदारी और हिम्मत से काम लेना कितना जरूरी है। विकास और उनकी दोस्त डॉक्टर ने मिलकर जो किया, वह सच में काबिल-ए-तारीफ है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai pregnant-woman-delivers-baby-via-video-call-at-ram-mandir-station video viral
डिलीवरी वीडियो राम मंदिर | Image: Social Media

Ram Mandir Station Viral Video: मुंबई से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक की सूझबूझ और हिम्मत ने एक महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली। यह घटना राम मंदिर रेलवे स्टेशन की है, जहां बीती रात एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

आखिर हुआ था?

रात करीब 12:40 बजे विकास दिलीप बेद्रे नाम का युवक गोरेगांव से एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था। उसी ट्रेन में एक गर्भवती महिला यात्री को अचानक तेज दर्द शुरू हो गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विकास ने तुरंत ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन को स्टेशन पर रुकवाया।

स्टेशन पर नहीं थी कोई मेडिकल सुविधा

जब ट्रेन मुंबई के राम मंदिर स्टेशन पर रुकी, तो वहां न डॉक्टर मौजूद था और न ही एंबुलेंस। ऐसे में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए।

Advertisement

वीडियो कॉल बनी सहारा

इस मुश्किल समय में विकास ने अपनी डॉक्टर दोस्त डॉ. देविका देशमुख को फोन किया। डॉक्टर ने तुरंत वीडियो कॉल के जरिए महिला की स्थिति को समझा और वहीं से पूरी डिलीवरी प्रक्रिया के निर्देश देने शुरू किए।

डर के बावजूद नहीं हारी हिम्मत

विकास के हाथ कांप रहे थे, वह डरा हुआ भी था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। डॉक्टर के बताए हर स्टेप को ध्यान से फॉलो करते हुए उसने स्टेशन पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

Advertisement

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित

कुछ ही समय में महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। खुशी की बात यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

इस घटना के बाद विकास और डॉ. देविका की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनकी सूझबूझ, हिम्मत और इंसानियत ने यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया फैसला किसी की जिंदगी बचा सकता है।  यह घटना हमें सिखाती है कि मुश्किल समय में घबराने के बजाय समझदारी और हिम्मत से काम लेना कितना जरूरी है। विकास और उनकी दोस्त डॉक्टर ने मिलकर जो किया, वह सच में काबिल-ए-तारीफ है।

यह जरूर पढ़ें: DC Vs GT से पहले मोहम्मद सिराज ने जीता फैंस का दिल, विरोधी टीम के बस ड्राइवर को लगाया गले; बोले- 'सत श्री अकाल पाजी' - VIDEO VIRAL
 

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड