700 गाड़ियां, लाउड म्‍यूजिक पर लौंडा डांस और कंधे पर अर्थी..., पोते ने दादी की अंतिम यात्रा में बना दिया माहौल, शव यात्रा का VIDEO सब हैरान

Viral Video: बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पर दादी के निधन के बाद घर के लोग 700 गाड़ियां और लाउड म्यूजिक के साथ लौंडा डांस करते हुए शव यात्रा को निकाला है। इस दौरान का वीडियो सामने आया है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: instagram

Viral Video: बिहार के भोजपुर जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा पारंपरिक शोक के बजाय जश्न के रूप में निकाली गई। शाहपुर प्रखंड के दिलमपुर गांव में हुई इस शवयात्रा में सैकड़ों गाड़ियां, डीजे, बैंड-बाजा और 100 से ज्यादा ड्रोन शामिल किए गए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विजय यात्रा की तरह निकली अंतिम विदाई

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के दिलमपुर की रहने वाली कौशल्या देवी, पत्नी डॉक्टर जनार्दन पांडेय, के निधन के बाद उनके परिवार ने पारंपरिक शोक की जगह उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी का जश्न मनाने का फैसला किया। परिजनों का मानना था कि उन्होंने अपना जीवन पूरी गरिमा और संतोष के साथ जिया, इसलिए उनकी विदाई को ‘विजय यात्रा’ की तरह मनाया जाना चाहिए।

गाड़ियों का काफिला और ड्रोन से हुई रिकॉर्डिंग

इस अनोखी शवयात्रा में करीब 700 लग्जरी गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। साथ ही पूरे कार्यक्रम को कैद करने के लिए 100 से ज्यादा ड्रोन लगाए गए। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा वीडियोग्राफर और 15 से अधिक बैंड पार्टियां भी मौजूद रहीं, जिससे यह अंतिम यात्रा किसी बड़े आयोजन जैसी नजर आई।

 

नाच-गाने के साथ श्मशान तक पहुंची भीड़

शव वाहन के आगे-आगे डीजे और ढोल-नगाड़े बजते रहे, जिनकी धुन पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग झूमते और नाचते हुए श्मशान घाट तक पहुंचे। पूरे रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े नजर आए।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शवयात्रा इस सोच को दर्शाती है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पूरी उम्र सम्मान और जिम्मेदारी के साथ जीता है, तो उसकी मृत्यु को शोक नहीं बल्कि उसके जीवन के सफल समापन के रूप में देखा जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: किचन-बाथरूम में बढ़ गया है कनखजूरे का आतंक? घर से भगाने की ट्रिक्स

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 10:53 IST