अपडेटेड 9 February 2026 at 12:13 IST

नशे में धुत 2 लड़कियों ने सड़क पर काटा बवाल, कैब ड्राइवर से की गाली-गलौज, हेलमेट से मारा, VIDEO में कैद हुई घटना

Bengaluru Video: बेंगलुरु से एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दो युवतियों ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर शनिवार देर रात सड़क पर हंगामा मचा दिया।

Follow :  
×

Share


Bengaluru Shocker: Drunk Women Assault Cab Driver With Metal Chain, Video Sparks Outrage | Image: X

Bengaluru Video: बेंगलुरु से एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दो युवतियों ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर शनिवार देर रात सड़क पर हंगामा मचा दिया। सामने आई जानकारी की माने तो, ये दोनों लड़कियां अपने दोस्तों से मिलकर लौट रही थीं, तभी कथित तौर पर बाइक चलाते हुए उन्होंने पीछे से एक कैब को टक्कर मार दी। 

जब इस कैब ड्राइवर ने उन दो युवतियों से इस बारे में पूछा तो गरमा-गरम बहस छिड़ गई। यहां तक कि उन दो लड़कियों ने ड्राइवर को हेलमेट से भी मारा। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बेंगलुरु में दो लड़कियों ने सड़क पर काटा बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मामले पर पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में हुई यह घटना शनिवार रात 10.45 से 11.00 बजे के बीच नयप्पनहल्ली के सर एम विश्वेश्वरैया रोड पर हुई थी। शिकायत में उन दोनों महिलाएं की पहचान 19 वर्षीय लीजा और 18 वर्षीय अमरान मैथ्यू के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां एक पार्टी से स्कूटी पर घर लौट रही थीं, तभी वे सामने खड़ी एक कैब के पिछले हिस्से से टकरा गईं।

खबरों की माने तो, उस 47 वर्षीय कैब ड्राइवर अहमद गुरकर का दावा है कि पहले तो उन्होंने दोनों की मदद की, फिर अपनी गाड़ी को हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा। ये सुनते ही दोनों लड़कियों को गुस्सा आ गया और गाली-गलौज पर उतर आईं। फिर दोनों ने कथित तौर पर ड्राइवर पर हमला कर दिया। गुरकर ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि लड़कियों ने उसे हाथों और हेलमेट से मारा और लात भी मारी।

युवतियों के खिलाफ केस दर्ज

इतना ही नहीं, जब मामले को शांत करने के लिए आसपास के लोग बीचबचाव करने लगे, तो लड़कियों ने कथित तौर पर उनपर भी हमला कर दिया। उन लड़कियों ने अपने हाथ में बंधी चेन से भी ड्राइवर को मारा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो लड़कियां भीड़ में खड़े लोगों को गाली देती और आपत्तिजनक इशारे करती दिख रही हैं। फिर लोग भी उन लड़कियों को अपशब्द कहते नजर आए।

सामने आई जानकारी की माने तो, उन दो लड़कियों को पुलिस वैन में बैठाने में ही 15 मिनट लग गए थे। दोनों किसी की सुनने को राजी नहीं थी। महिला सहित 15 पुलिसकर्मियों की मदद से स्थिति कंट्रोल में आ पाई। अब शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों पर घटना के समय शराब के नशे में होने का संदेह है। 

ये भी पढ़ेंः Arijit Singh: रिटायरमेंट लेने के बाद मंच पर लौटे अरिजीत सिंह, परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले बोले- घबराया हुआ हूं…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 12:13 IST