Arijit Singh: रिटायरमेंट लेने के बाद मंच पर लौटे अरिजीत सिंह, परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले बोले- घबराया हुआ हूं...
Arijit Singh: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद कोलकाता में मंच पर वापसी की। उनका रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में लाइव शो हुआ था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arijit Singh: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद कोलकाता में मंच पर वापसी की। उनका रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में लाइव शो हुआ था जिसमें उनकी सुरीली आवाज सुनने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अरिजीत के फैंस उनका गाना सुनकर भावुक हो गए। अब इस लाइव शो के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद ये अरिजीत सिंह का पहला लाइव परफॉर्मेंस था जिसमें उन्होंने एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरिजीत ने सितार वादक अनुष्का शंकर और मशहूर तालवादक बिक्रम घोष के साथ मिलकर 20 मिनट का एक लंबा परफॉर्मेंस दिया था जो किसी जादू से कम नहीं था।
संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का पहला लाइव शो
अब इस लाइव शो के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जब सितार वादक अनुष्का शंकर ने अरिजीत को मंच पर बुलाया तो सिंगर दर्शकों से कहते हैं- "मैं बहुत घबराया हुआ हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।" इसके अलावा, उन्होंने लंदन में अनुष्का के घर जाकर उनसे मिलने और साथ में म्यूजिक बनाने को लेकर भी बात की।
इसके बाद अरिजीत ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली गाना "माया भोरा राती" गाया। बता दें कि इस गाने को मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और महान पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था।
Advertisement
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से जरूर संन्यास लिया है लेकिन वो फिल्मों के लिए गाने कंपोज करना नहीं छोड़ेंगे। सिंगर ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि वो लंबे समय से इस फैसले को लेने के बारे में सोच रहे थे। काफी वक्त के बाद वो इसे अमल में लाने की हिम्मत जुटा पाए। सिंगर ने कहा कि वह जल्दी बोर हो जाते हैं और एक ही तरह के गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करना उनके लिए मुश्किल हो गया था।
ये भी पढे़ंः सिंगिंग से संन्यास लेकर राजनीति में हाथ आजमाएंगे अरिजीत सिंह? बंगाल पॉलिटिक्स से कर सकते हैं आगाज