अपडेटेड 22 July 2025 at 13:51 IST

VIRAL VIDEO: सड़क पर कचरा देखकर रुक गया नन्हा हाथी, फिर सूंड से किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को कैसा घमंड…

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक नन्हा हाथी लोगों को स्वच्छता का संदेश देता नजर आ रहा है।

Follow :  
×

Share


Elephant throws garbage in dustbin | Image: X

Elephant Viral Video: कभी-कभी जानवर ही इंसानों को बड़ी सीख दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक नन्हा हाथी लोगों को स्वच्छता का संदेश देता नजर आ रहा है। इस वीडियो को जो देख रहा है, उस हाथी के बच्चे पर प्यार लुटाना नहीं भूल रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आए दिन जानवरों के प्यारे-प्यारे वीडियो आते रहते हैं जिन्हें देख आपका दिल खुश हो जाता है। हालांकि, इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा ही लोगों को सबक सिखाता दिख रहा है। 

जब नन्हे हाथी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

इस वायरल वीडियो में सड़क पर एक बड़ा हाथी और एक नन्हा हाथी चलते हुए दिख रहे हैं। सड़क की साइड में एक कैन पड़ी होती है। कमाल की बात ये है जहां कैन पड़ी है, उसके बगल में ही डस्टबिन भी होता है लेकिन किसी इंसान ने कचरे को फिर भी सड़क पर ही फेंक दिया। हालांकि, सड़क पर ये गंदगी नन्हा हाथी नहीं देख पाता।

वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे वो नन्हा हाथी अपनी सूंड से कैन को उठाता है और डस्टबिन में डाल देता है। इतने में बड़ा हाथी थोड़ा आगे चला जाता है। जब वो पीछे मुड़कर देखता है तो उसे नन्हा हाथी कचरे को डस्टबिन में फेंकता हुआ दिखता है। फिर नन्हा हाथी भी आगे बढ़ जाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

हाथी के वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

अब ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसपर लोग धड़ल्ले से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ‘इंसानों को शर्म आनी चाहिए, जानवर भी साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं’। तो वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘इंसानों को हाथी से कुछ सीखना चाहिए’। एक ने लिखा- ‘जब जानवर सफाई का ध्यान रख सकते हैं तो इंसानों को किस बात का घमंड’।

ये भी पढ़ेंः Viral: जब तरबूज देखते ही महिला की तरफ दौड़ा चला आया नन्हा हाथी, मासूमियत भरी आंखों से मांगा फल, Video देख मुस्कुराने लगेंगे आप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 July 2025 at 13:51 IST