अपडेटेड 8 February 2026 at 13:37 IST
VIRAL: गजब जुगाड़! ऑटो वाले ने डबल इनकम का निकाला अनोखा तरीका, बैकसीट पर खोल ली ज्वेलरी शॉप; VIDEO देख लोग हैरान
Viral Video: इंटरनेट पर एक ऑटो ड्राइवर के अनोखा साइड बिजनेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उसने अपनी गाड़ी की बैकसीट को ज्वेलरी शॉप में बदल दिया। लोग वीडियो देख हैरान हो उठे।
Viral Video: जुगाड़ की बात हो तो भारतीय दिमाग को मात देना मुश्किल है। इंडियंस इस काम में काफी माहिर होते हैं। वहीं, सड़कों पर चलते-फिरते बिजनेस आइडिया देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर अनोखे बिजनेस आइडिया के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों एक ऑटो रिक्शा वाले का वायरल हो रहा है। उसने 'साइड बिजनेस' के लि ऐसा दिमाग लगाया, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।
वायरल वीडियो में सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा हुआ नजर आ रहा है। दूसरे ऑटो में बैठा एक शख्स इसका वीडियो बना रहा है। जैसे ही कैमरा ऑटो की बैक सीट पर जूम होता है, तो लोग हैरान रह जाते हैं।
बैक सीट पर खोली ज्वेलरी शॉप
वीडियो में देखने मिल रहा है कि ड्राइवर ने अपने ऑटो की बैक सीट पर मानो 'ज्वेलरी शॉप' ही खोल ली हो। जी हां, ऑटो की पिछली सीट पर अलग-अलग रंग- डिजाइन के खूबसूरत झुमके और छोटे-छोटे ज्वेलरी आइटम्स सजे हुए नजर आ रहे हैं। ड्राइवर ने बिना किसी एक्स्ट्रा खर्चे के अपनी बैक सीट पर ये पूरा सेटअप तैयार कर लिया। ट्रैफिक जाम में या सफर के दौरान महिला पैसेंजर्स बैठती होंगी, तो उन्हें झुमके दिखाकर बेचने की कोशिश ट्रैफिक वेटिंग को शॉपिंग टाइम में बदल दिया।
अनोखे जुगाड़ का VIDEO हो गया वायरल
ऑटो वाले के इन अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr_petrolholic_46 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसे ढाई मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
लोगों के आए मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उसने लड़कियों की कमजोरी को पकड़ लिया।" दूसरे ने कहा, "भारत में हर किसी के पास एक अपना बिजनेस माइंड है।" अन्य यूजर ने लिखा, "ये साइड बिजनेस नहीं बैक बिजनेस है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "वाह क्या आइडिया है, मार्केट जाने से पहले ही शॉपिंग हो जाएगी।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 13:37 IST