VIRAL VIDEO: ऑटो पर ही खाना खाओ और शेविंग भी कर लो... पूरा घर बना डाला, देसी टैलेंट देखकर दबा लेंगे दांतों तले उंगली

Auto Rickshaw Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को देखकर सच में आप कहेंगे कि जब बात 'जुगाड़' की आती है, तो भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है।

Follow :  
×

Share


VIRAL VIDEO | Image: Social Media

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। आपने आज तक एक से बढ़कर एक देसी जुगाड़ देखे होंगे, लेकिन यह नया कारनामा देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

ऑटो-रिक्शा या चलता-फिरता घर?

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने अपने आम से दिखने वाले ऑटो-रिक्शा को एक शानदार 'चलते-फिरते घर' में बदल दिया है। यह सिर्फ सवारियां ढोने वाला ऑटो नहीं रहा, बल्कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा बेहतरीन इंतजाम किया गया है।

ऑटो के अंदर बकायदा एक वॉश बेसिन और शीशा लगा हुआ है, जहां खड़े होकर आप आराम से शेविंग कर सकते हैं या मुंह धो सकते हैं। घर की ही तरह, ऑटो में बैठकर आराम से खाना खाने की भी पूरी सुविधा मौजूद है।

इंस्टाग्राम पर मची है धूम

यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर 'mhtab__khan.14' नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है। लोगों को यह देसी टैलेंट इतना पसंद आ रहा है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। 1 लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

लोगों के मजेदार रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग इस व्यक्ति के अनोखे आइडिया की तारीफ करते नहीं थक रहे, तो वहीं कई यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल है। ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि "ऐसा कमाल का जुगाड़ और बेहतरीन टैलेंट पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है।"

 

यह जरूर पढ़ें: गुजरात में चल रही थी Census 2026 की ट्रेंनिंग, तभी घुस गए 'बजरंगबली'

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 20:55 IST