अपडेटेड 12 November 2025 at 11:39 IST
चलती ट्रेन में ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने ऑर्डर किए पिज्जा और फ्राइज, अगले स्टेशन पर हुई डिलीवरी तो रह गई हैरान, बोलीं- भारत बहुत अच्छा...
Viral Video: ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो भारत में चलती ट्रेन में पिज्जा और फ्राइज एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वो ट्रेन में डिलीवरी होते देख हैरान रह गई और दिल खोलकर इसकी तारीफ करती नजर आई।
Viral Video: विदेशी व्लॉगर्स के लिए भारत हमेशा से एक दिलचस्प डेस्टिनेशन रहा है। हमारे यहां का कल्चर, इतिहास और भौगोलिक विविधता सबको आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि विदेशी व्लॉगर्स भारत आकर जब यहां तरह-तरह की चीजों को एक्सप्लोर, तो कई बार वो हैरान भी रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर्स के साथ, जो भारत की ट्रेन में फूड डिलीवरी देख हैरान हो गई और दिल खोलकर इसकी तारीफ करती नजर आई।
कुछ ही मिनटों में डिलीवर हुआ ऑर्डर
दरअसल, भारत में ट्रेन में सफर करते हुए 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर बेक मैककॉल ने अपने लिए पिज्जा और फाइस ऑर्डर किए। जब ट्रेन में ही उसे कुछ मिनटों के अंदर इन चीजों की डिलीवरी मिल गई, तो वो हैरान हो गई।
व्लॉगर ने शेयर किया अनुभव
वीडियो में बेक मैककॉल को ट्रेन में सफर करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ में पिज्जा की स्लाइज पकड़े नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, "इंडिया बहुत कुल है। मैंने ट्रेन में पिज्जा और फ्राइज का ऑर्डर दिया और डिलीवरी ड्राइवर मुझसे स्टेशन पर मिला।" इस पर उनके दोस्त ने पूछा, “वो तुमसे ट्रेन में ही मिला था।” बेक ने मुस्कुराते हुए कहा, “हां सच में- वो मुझसे ट्रेन में ही मिला था, यह बहुत अच्छा था।"
इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए बेक मैककॉल लिखती हैं, "इस मामले में भारत समय से आगे है।" उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और ये देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो को अबतक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किया।
लोगों के आए ऐसे कमेंट्स
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "यह सच है। जब मैंने पहली बार ये ट्राई किया था तो मैं भी हैरान रह गया था।" दूसरे यूजर ने कहा, "डिलीवरी के मामले में भारत दुनिया को पछाड़ देता है, ऐसी सेवाएं आपको दुनिया में कहीं और नहीं मिलेंगी।" एक और यूजर ने कहा, "इंडिया और भी कूल लगेगा, बस विदेशियों को अपना बजट 20 डॉलर से अधिक रखना होगा।" अन्य यूजर ने कहा, "हम कई मायनों में पिछड़े हैं, लेकिन ऑनलाइन फूड डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट में हम सबसे आगे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी देश हमारी बराबरी कर सकता है।"
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 11:39 IST