Viral: 'नाच ये रहा, शर्म मुझे आ रही', दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा डांस, मेहमानों की भी छूटी हंसी; VIDEO

Wedding Viral Video: इंटरनेट पर दूल्हे के अनोखे डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख दुल्हन शर्माकर अपनी आंखें झुका लेती है। तो वहीं शादी में मौजूद मेहमान खुद को रोक नहीं पाते और उनकी हंसी छूट जाती है।

Dulha Unique Dance Viral Video
Dulha Unique Dance Viral Video | Image: Instagram

Dulha- Dulhan Viral Video: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। चारों ओर इस वक्त शादियों की खूब रौनक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियोज की भरमार लगी हुई है। इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो दूल्हे के अजब-गजब का वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। वायरल वीडियो पर मजे लेते हुए कई लोग कह रहे हैं कि मौत आ जाए, लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए।

शादियों में दूल्हा और दु्ल्हन का डांस अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं। कई कपल्स अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा देते हैं, तो कुछ वीडियोज ऐसे सामने आते हैं, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे से शादी में दूल्हे के डांस का एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं।

दूल्हे के अजीबो-गरीब डांस का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर mr.nadan_parinda नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन ढेर सारे मेहमानों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बीच दुल्हन के सामने खड़ा दूल्हा जुबिन नौटियाल के मशहूर रोमांटिक गाने "मेरी जिंदगी है तू..." पर अचानक डांस करना शुरू कर देता है। उसे स्टेप्स इतने अनोखे होते है कि उसे देख कोई भी लोटपोट हो जाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दूल्हे के अजीबो-गरीब डांस देख एक ओर तो दुल्हन शर्माते हुए नजरें झुका लेती है। दूसरी तरफ वहां मौजूद मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाते और उनकी भी हंसी छूट जाती है।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, "जब शादी आपको पागल बना दें।" वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ढाई मिलियन से ज्यााद व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए मजे लेते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने लिए जमकर मजे

एक यूजर पूछने लगा, "फिर इसके बाद शादी हुई या नहीं?" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई के अंदर की औरत बाहर आ गई।" एक और यूजर ने कहा, "नाच वो रहा है, शर्म मुझे आ रही है।" अन्य यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "इसके बाद लड़की खुद ही डोली उठाकर घर चली गई।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनी भारतीय महिला के दिवाने हुए रशियन, बना दिया सेलिब्रिटी, बेटे ने Video शेयर कर दिखाई झलक; साथ फोटो लेनी की लगी होड़

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड