वक्त को रोक दिया... सिंदूरदान के रस्म को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, सब हो गए इंप्रेस; VIDEO ने लव बर्ड्स का छुआ दिल
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे ने सिंदूरदान के पल को अनोखे अंदाज में कैद कर लिया। दामाद के इस आइडिया से ससुर भी इंप्रेस हो गए। वीडियो को लव बर्ड्स रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Bride-Groom Viral Video: शादी का दिन किसी भी लड़के और लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन दो अलग-अलग लोग सात जन्मों के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, कपल डांस समेत और भी बहुत कुछ शामिल होता है। लेकिन इन दिनों ज्यादातर दूल्हा-दुल्हन पहले से एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। ठीक ऐसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के उस पवित्र पल को और भी यादगार बनाने के लिए एक कमाल का आइडिया सोचा। दूल्हे के इस अंदाज ने लव बर्ड्स का दिल जीत लिया।
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हे ने सिंदूर भरने की सरल-सी रस्म को बेहद खास और यादगार बना दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं। शादी की रस्म चल रही है। पंडित जी मंत्र पढ़कर शादी की सभी पवित्र रस्में पूरी करा रहे हैं। मंत्रों का उद्देश्य वर-वधु को जन्म-जन्म के बंधन और सात वचनों के साथ एक-दूजे का साथ निभाने का संकल्प दिलाना होता है।
दूल्हे ने सिंदूरदान को बनाया यादगार
खैर, इस बीच दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरने के पल को अनोखे अंदाज में कैद कर लिया। दुल्हन ख्याति ने घड़ी दिखाई और मुस्कुराते हुए कहा, 'जिस पल इसने मुझे सिंदूर लगाया, उसी पल इसने समय को रोक दिया। अब ये इसकी बैटरी निकाल देगा।' अपने लाइफ पार्टनर का प्यार देख दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
दामाद के अंदाज से ससुर हुए इंप्रेस
इसके बाद दुल्हन के पिता ने भावुक होकर सुंदर बात शेयर की। उन्होंने बताया, 'मुझे एक बात बतानी है। हमारे दामाद जी अपनी पहली घड़ी, जो वो खुद पहन रहे थे, हमारी बेटी चंचल को आए। उन्होंने कहा था कि जब मैं ख्याति की मांग में सिंदूर भर रहा होऊंगा, तब तुम इसकी चाभी खींच देना, ताकि घड़ी उसी पल रुक जाए। वो पल मेरे लिए हमेशा याद के रूप में रहेगा।' ससुर ने दूल्हे की तारीफ में कहा कि ये बड़ी ही खूबसूरत बात है।
इस वीडियो को @rishta.khyalon.ka नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब एक पल जिंदगी भर की याद बन जाए।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।
यूजर्स बोले- किस्मत वाली लड़की
कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'किस्मत वालों को मिलता है ऐसा लड़का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का बहुत प्यारा पल।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सचुमुच वो जीत गई।' एक और ने लिखा, ‘किस्मत वाली लड़की है।’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 June 2026 at 11:49 IST